राष्ट्रीय (25/11/2014) 
जगह की मांग पर परिवहन संघ की कलेक्टर से मुलाकात
रायपुर(वीएनएस)। बस्तर कोरापुट परिवहन संघ के सदस्यों ने मंगलवार भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व नगर निगम सभापति संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में कलेक्टर से मिलकर संघ के देवपुरी कार्यालय के आरडीए द्वारा व्यवस्थापन को नये स्थान के नहीं मिल जाने तक रोकने की मांग की। जिलाधीश ने मांग को गंभीरता से लेते हुए सभापति व संघ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि नई जगह मिलने के बाद ही संघ के कार्यालय का स्थानांतरण किया जायेगा।
             उल्लेखनीय है कि बस्तर कोरापुट परिवहन संघ का कार्यालय वर्षाे से देवपुरी में स्थित है। वहीं इस क्षेत्र में संघ के लगभग 500 से अधिक सदस्य अपने परिवार के साथ निवास करते हैं। आरडीए द्वारा इन्हें बगैर जगह दिये हटा देने से उनके सामने रहने-खाने की समस्या निर्मित हो सकती है। इन्हीं परेशानियों को लेकर संघ सदस्य सभापति संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में कलेक्टर ठाकुर राम सिंह से मुलाकात की। मांग पर जिलाधीश श्री ठाकुर ने संघ को जगह देने के बाद ही उन्हें देवपुरी से हटाने की बात कही है।
Copyright @ 2019.