राष्ट्रीय (01/12/2014) 
किसानो ने धान खरीदी का किया बहिश्कार - कांग्रेस
रायपुर/01 दिसंबर 2014 प्रदे कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष शेलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा ने अपने 2013 के चुनाव घोशणा पत्र में कहा था धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2100 रूपयें प्रति क्विंटल किये जाने की पहल की जायेगी। किसानों को एक-एक दाना धान की खरीदी होगी। धान पर 300 रूपयें प्रति क्विंटल बोनस 5 सालो तक देंगे। सरकार में आने के बाद भाजपा अपने वायदे से मुकर गयी इस वादाखिलाफी से पूरे राज्य में नाराजगी। किसानों से किये गये वायदे पूरे करने की बजाय भाजपा सरकार ने किसानों से प्रति एकड़ सिर्फ 10 क्विंटल धान खरीदने का फैसला किया है। भाजपा सरकार की धान खरीदी नीति केवल किसान ही नहीं पूरे राज्य की अर्थव्यवस्था होगी प्रभावित। व्यापार व्यवसाय पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कांग्रेस के आव्हान पर सरकार के निर्णय का विरोध करने आज 1 दिसंबर को किसान धान बेचने सोसायटी नहीं पहुंचे। कई जगह किसानो ने विरोध प्रदर्षन किया और चक्का जाम लगाया। पूरे राज्य में सरकार की धान खरीदी नीति का व्यापक विरोध हो रहा है। किसानो ने धान खरीदी का व्यापक बहिष्कार किया। कई जगह किसानों द्वारा अधिकारियों को बंधक बनाने के समाचार मिले है। राज्य भर में गांधीवादी तरीके से भाजपा सरकार की धान खरीदी नीति का विरोध हो रहा है। रायगढ़, मंदिर हसौद, चंदली, बुंदेली, लाहौद, गोपालपुर, तिल्दा, सरायपाली, भानुप्रतापपुर, भिंभौरी, बेमेतरा, दुर्ग सहित पूरे राज्य से धान खरीदी के व्यापक विरोध के समाचार मिले है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष शेलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि व्यापक चैतरफा विरोध को देखते हुये प्रदेश के किसानों की भावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार आत्म विश्लेषण करना चाहिये, मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा सरकार को अपनी गलती स्वीकार करना चाहिये और धान खरीदी नीतियों में सुधार लाना चाहिये।
Copyright @ 2019.