राष्ट्रीय (04/12/2014) 
जांच के बाद ही तय किया जायेगा कि लड़कियों को पुरस्कार दिया जायेगा या नहीं- मनोहर लाल
नई दिल्ली 4 दिसम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज कहा कि गत दिनों रोहतक में हरियाणा परिवहन की एक चलती बस में छेडख़ानी का मामला हिचकुले खा रहा है और मामले में निष्पक्ष जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चल पायेगा तब तक कुछ कह पाना सही नहीं है। 

मुख्यमंत्री से आज रोहतक में जब पत्रकारों ने इस मामले में तरह-तरह की आ रही ब्यान बाजी के ऊपर जब उन से प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने ऐसा कहा। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही तय किया जायेगा कि लड़कियों को पुरस्कार दिया जायेगा या नहीं। 
Copyright @ 2019.