राष्ट्रीय (09/12/2014) 
राजेश मूणत ने सभा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन को लेकर संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था प्रभारी एवं प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने आज शाम 4 बजे सुरक्षा अधिकारियों एवं शहर भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ स्वामी विवेकानंद विमानतल से लेकर साइंस कालेज मैदान सभा स्थल तक एक-एक बिन्दूओं पर विस्तार से चर्चा की एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश यहां सुरक्षा अधिकारियों को दिया। वहीं प्रमुख कार्यकर्ताओं को भी अलग अलग टीम बनाकर विभिन्न प्रकार के जवाबदारियां सुनिश्चित की। 
श्री मूणत ने कहा कि सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को पूरी गंभीरता के साथ लिया जाए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चुक न हो एवं कार्यकर्ताओं के साथ भी किसी प्रकार का दुव्यवहार न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। 
श्री मूणत ने कहा कि श्री अमित शाह विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे एवं स्टेट हैंगर में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। स्टेट हैंगर में लगभग 5 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। श्री शाह के रूट प्लान बताने के पश्चात श्री मूणत ने सभा स्थल का निरीक्षण करते हुए मुख्य कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में विभिन्न तरह की व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया एवं जिम्मेदारियां तय की। इस दौरान राजेश मूणत के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने, प्रदेश मंत्री छगन मूदड़ा, श्रीचंद सुंदरानी, संजय श्रीवास्तव, सुनील सोनी, राजीव अग्रवाल, प्रफूल्ल विश्वकर्मा, श्रीमती प्रभादुबे, दिलीप सिंह होरा, सुभाष तिवारी, आशीष अग्रवाल, केदारनाथ गुप्ता, संजूनारायण सिंह ठाकुर, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित थे। 
Copyright @ 2019.