राष्ट्रीय (26/12/2014) 
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव झुंझुनूं नें कहा पंचायत चुनावों में भी बीजेपी प्रदेश में रचेगी इतिहास
झुंझुनूं,26 दिसम्बर (नि.सं.)। प्रदेश के वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रहे वरिष्ठ भाजपा नेता सलावत खां का झुंझुनूं पहुंचने पर स्वागत किया गया। शुक्रवार रात को करीब आठ बजे झुंझुनूं पहुंचे सलावत खां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार झुंझुनूं आए। मोर्चा के कार्यकर्ता महमूद खां नूआं तथा शरीफ चौहान के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सलावत खां का स्वागत किया। इस मौके पर सलावत खां ने कहा कि पंचायत चुनावों मेें शैक्षणिक योग्यता लागू कर सरकार ने एक अच्छी पहल की है, पढे-लिखे लोग आगे आएंगे तो अच्छा ही है। कांग्रेस बेवजह इसे मुद्दा बना रही हैं। वहीं उन्होंने कहा कि लोकसभा, विधानसभा, स्थानीय निकाय के बाद अब पंचायत चुनावों में भी बीजेपी इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जा रही हैं। वहीं मोर्च के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी जल्द होने वाली हैं।
Copyright @ 2019.