राष्ट्रीय (04/01/2015) 
02 हत्या अभियुक्त लूटी गयी लाईसेंसी रिवाल्वर व मय आलाकत्ल सहित गिरफ्तार

           
                दिनांक 24.12.2014 को श्री निखिल प्रताप सिंह पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी एल0आई0जी0-907, आवास विकास-1, थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर नेे थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर पर सूचना दी कि दिनांक 23.12.2014 को समय करीब 16.00 बजे अभियुक्तगण 1-सोनू उर्फ सोहनपाल पुत्र रघुवीर सिंह, 2-नेपाल सिंह पुत्र रघुवर सिंह 3-सुन्दर भण्डारी पुत्र महेन्द्र सिंह निवासीगण ग्राम धतूरी थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर, 4-बाॅबी पुत्र नामालूम निवासी ग्राम चंदेरू थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर, 5-यशवीर पुत्र रविकरण निवासी मौ0 देवीपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर उसके पिता कुंवरपाल सिंह को उधार के रूपये देने हेतु उसके घर से बुलाकर उसके पिता कुंवरपाल सिंह उम्र-50 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर शव को मौहम्मदपुर कला के जंगल में नहर किनारे डाल दिया था। जिसके सम्बन्ध मे थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर पर मु0अ0सं0-1043/2014 धारा 147,148,149,364,302,394,201 भादवि पंजीकृत हुआ।

      उपरोक्त घटना के हर बिन्दु पर मंथन कर घटना के अनावरण हेतु थाना सिकन्द्राबाद पुलिस को आवश्यक निर्देश दिये गये थे। जिस पर स्थानीय पुलिस द्वारा विवेचना/कार्यवाही करते हुए अभियुक्त 1-सोनू उर्फ सोहनपाल पुत्र रघुवीर, 2-सुन्दर भण्डारी पुत्र महेन्द्र सिंह को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक-04.01.2015 को जैनपुर तिराहे से गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त की है। अभियुक्तो की निशादेही पर लूटी गयी मृतक की लाईलेंसी रिवाल्वर व हत्या में प्रयुक्त 01 पिस्टल व 01 तमंचा मय कारतूस भी बरामद कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1-    सोनू उर्फ सोहनपाल पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम धतूरी थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर।
2-    सुन्दर भण्डारी पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी उपरोक्त। 
बरामदगीः-
1-    01 लूटी गयी मृतक की लाईसंेसी रिवाल्वर 32 बोर मय 05 जिन्दा कारतूस।
2-    01 पिस्टल 32 बोर मय 04 जिन्दा कारतूस। (घटना में प्रयुक्त)
3-    01 तंमचा देशी 315 बोर मय 01 खोखा व 07 जिन्दा कारतूस।

         गिरफ्तार अभियुक्त सोनू उर्फ सोहनपाल ने पूछताछ पर बताया कि मृतक के0पी0 सिंह ने शोबिन गुर्जर निवासी ग्राम किशनपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बुलन्दशहर नामक व्यक्ति को मेरे विश्वास पर 05 लाख रूपये उधार दिये थे। जिसका मृतक के0पी0 सिंह ब्याज सहित 10 लाख रूपये की मांग कर रहा था। उपरोक्त शोबिन गुर्जर रूपयो की मांग के चलते घर छोडकर भाग गया था और रूपयो का दबाव मेरे ऊपर बना रहा था। इसी बात को लेकर मृतक के0पी0 सिंह द्वारा दो दिन पहले मेरे घर पर आकर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी थी। उसी दिन मैने अपने नौकर सुन्दर भण्डारी उपरोक्त के साथ मिलकर के0पी0 सिंह की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत दिनांक 23.12.2014 को अभियुक्त यशवीर की इण्डिका कार से मृतक के0पी0 सिंह को ग्राम चन्द्रावली मे उधार के कुछ रूपये दिलाने के बहाने घर से बुलाकर ले गये और वहां मुन्नेे व्यापारी से 30 हजार रूपये दिलवा दिये। इसके उपरान्त ग्राम बराल जाने के लिए निकले और बराल से पहले ही रास्ते में मौहम्मदपुर कला के पास नहर की पटरी पर के0पी0 सिंह की गोली मारकर हत्या कर उसका मोबाईल नहर मे फेंक दिया और लाईसेंसी रिवाल्वर को अपने साथ ले गये थे। उक्त गिरफतारी/बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना सिकन्द्राबाद पर नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।


बुलंदशहर से अनिल कुमार सिंह की रिपोर्ट|
Copyright @ 2019.