राष्ट्रीय (05/01/2015) 
3 अभियुक्त लुटे हुए ट्रक व् हथियार सहित गिरफ्तार
  दिनांक 26.12.2014 को श्री दीन मौहम्मद पुत्र भोलू खां निवासी मौ0 खीरखानी बुर्ज उस्मान थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर ने थाना अरनिया जनपद बुलन्दशहर पर सूचना दी कि दिनांक 18.12.2014 को मैं अपने ट्रक 10 टायरा नं0 एच0आर0-38के0-0629 में धान की बोरिया भरकर जनपद उन्नाव से कस्बा सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर के लिए चला था तो दिनांक 20.12.2014 को ग्राम पनेटी जी0टी0 रोड पर 07 अज्ञात बदमाशो द्वारा सडक के मध्य अपने ट्रक को खडा कर उसके ट्रक को रूकवाकर उसको व परिचालक सतीश को बांधकर जंगल मे डाल गये तथा 24 हजार रूपये नगद, 02 मोबाईल एवं धान से भरा हुआ ट्रक लूटकर फरार होे गये थे। जिसके सम्बन्ध मे थाना अरनिया पर मु0अ0सं0-189/2014 धारा 395 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ।
     उपरोक्त घटना के हर बिन्दु पर मंथन कर घटना के अनावरण हेतु थाना अरनिया पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये थे, जिस पर थाना अरनिया पुलिस द्वारा विवेचना/कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 05.01.2015 को  मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 03 अभियुक्त उक्त ट्रक लूट की घटना को अजांम देने वाले ट्रक नं0 एच0आर0-55जी-1376 द्वारा जनपद अलीगढ की तरफ से जनपद बुलन्दशहर की ओर आने वाले है। स्थानीय पुलिस सूचना को गम्भीरता से लेते हुए जी0टी0 रोड पर चामुण्डा मन्दिर के पास चैकिंग करने लगी। दौराने चैकिंग उक्त ट्रक जनपद अलीगढ की तरफ से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा ट्रक को रूकवाकर 03 अभियुक्तो को मय अवैध असलाह सहित गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है।

गिरफतार अभियुक्तगण-
1-    शकील खान पुत्र जाहिद हसन निवासी ग्राम बडौदा थाना हाफिजपुर जनपद हापुड।
2-    अफसर पुत्र अकबर निवासी चन्दपुरा थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर।
3-    इस्तखार पुत्र नन्हे खां निवासी इस्लामाबाद कस्बा व थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद।
बरामदगी -
1.    लूटा गया ट्रक 10 टायरा मय धान नं0 एच0आर0-38के0-0629।
2.    घटना में प्रयुक्त ट्रक नं0 एच0आर0-55जी-1376। 
3.    लूटी गई धान की 200 बोरिया।
4.    01 तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस।
5.    01 चाकू।

    उपरोक्त गिरफतार अभियुक्तों की निशादेही पर लूटा गया धान से भरा ट्रक भी बरामद कर लिया गया है। अभियुक्तो ने अपने साथ 1. हस्सू पुत्र अब्दुल सलाम, 2. फुरकान पुत्र मौहब्बत निवासीगण ग्राम बडौदा थाना हाफिजपुर जनपद हापुड, 3. विकास पुत्र नामालूम नि0 कस्बा व थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद को उक्त लूट की घटना मे शामिल होना बताया है। जिनकी गिरफतारी के प्रयास किये जा रहे है। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है। उक्त गिरफतारी/बरामदगी के सम्बन्ध मेें थाना अरनिया जनपद बुलन्दशहर पर नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
बुलंदशहर से अनिल कुमार सिंह की रिपोर्ट 
9412429401
Copyright @ 2019.