राष्ट्रीय (10/01/2015) 
लूट की घटनाओ का अनावरण
  दिनांक 09.01.2015 को थाना खुर्जा नगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि लुटेरो का एक गिरोह पोट्रो सैन्टर एरिया खुर्जा मे राजकीय चीनी पात्र विकास केन्द्र खुर्जा के बरामदे मे 02 व्यक्ति व 01 महिला छिपे है जिनके पास विभिन्न जनपदो से लूटा गया नगदी व सामान है। इस सूचना पर विश्वास कर थाना खुर्जा नगर पुलिस की टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान से 03 अभियुक्तो को लूटा गया सामान एवं अवैध अस्लाह सहित गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त की है। 
गिरफतार अभियुक्तगण-
1-    राकेश अहेडिया पुत्र सोहनलाल निवासी बरसौली थाना हसायन जनपद हाथरस।
2-    श्रीमती सावित्री पत्नी राकेश अहेडिया निवासी उपरोक्त।
3-    जीतू उर्फ जितेन्द्र निवासी पिंजरी थाना गोण्डा जनपद अलीगढ।
गैंग के अन्य सदस्यः-
1-    पप्पू पुत्र सरदार सिंह निवासी पिंजरी थाना गोण्डा जनपद अलीगढ।
2-    ऋषिपाल पुत्र हरि सिंह निवासी उपरोक्त।
3-    प्रेम उर्फ पईयां पुत्र नामालूम निवासी नया बांस थाना अकराबाद जनपद अलीगढ।
4-    राजू पुत्र सरदार सिंह निवासी पिंजरी थाना गोण्डा जनपद अलीगढ।
5-    श्रीनिवास पुत्र नारायण सिंह निवासी नगला खारी थाना बरला जनपद अलीगढ।
बरामदगी -
1.    लूटी गई धनराषि 15000 रूपये नकद। (भिन्न-भिन्न घटनाओ की)
2.    लूटे गये 02 मोबाईल।
3.    01 तंमचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस।
4-    01 चाकू।
गैंग सदस्यो के विरूद्ध पंजीकृत अभियोगो का विवरण निम्नवत् है-
1-    मु0अ0सं0-266/2013 धारा 392 भादवि थाना हसायन जनपद हाथरस।
2-    मु0अ0सं0-460/2013 धारा 356 भादवि थाना हसायन जनपद हाथरस।
3-    मु0अ0सं0-13/2014 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना हसायन जनपद हाथरस।
4-    मु0अ0सं0-812/2014 धारा 392 भादवि थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर।
5-    मु0अ0सं0-614/2014 धारा 394 भादवि थाना अतरौली जनपद अलीगढ।
6-    मु0अ0सं0-665/2014 धारा 392 भादवि थाना उपरोक्त।
7-    मु0अ0सं0-644/2014 धारा 392 भादवि थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस।
8-    मु0अ0सं0-05/2015 धारा 392 भादवि थाना गभाना जनपद अलीगढ।
9-    मु0अ0सं0-545/2014 धारा 392 भादवि थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ।
10-    मु0अ0सं0-35/2014 धारा 307 भादवि (पुलिस मुठभेड) थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहरा।
11-    मु0अ0सं0-36/2014 धारा 25 शस्त्र अधिनियम थाना उपरोक्त।
12-    मु0अ0सं0-37/2014 धारा 8/15 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना उपरोक्त।
13-    मु0अ0सं0-11/2014 धारा 25 शस्त्र अधिनियम थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर।
14-    मु0अ0सं0-निल/2015 धारा 41/102 द0प्र0सं0 व धारा 411 भादवि थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर।
15-    मु0अ0सं0-796/2014 धारा 394 भादवि थाना इगलास जनपद अलीगढ।
16-    मु0अ0सं0-60/2014 धारा 392 थाना जहांगीरपुर जनपद बुलन्दशहर।
17-    मु0अ0सं0-84/2014 धारा 392,427 भादवि थाना पिसावा जनपद अलीगढ।

गैंग द्वारा अब तक स्वीकृत की गयी घटनायें
1-    शिकारपुर मे अब से 02 महीने पूर्व चैनपुरा गांव के मुकीम से 15 हजार रूपये।
2-    डिबाई के भीमपुरा दोराहे से मोटर साईकिल सवार से 25 हजार रूपये।
3-    अलीगढ क्षेत्र गडकरी रोड पर 02 दिसम्बर को 50 हजार रू0।
4-    जहांगीरपुर नगर मे 06 दिसम्बर को 17 हजार रू0 दुकान से उठा लिए जब दुकानदार किसी अन्य     काम मे व्यस्त था।
5-    जेवर अड्डे से राहगीर की साईकिल से थैला निकाला जिसमे 15 हजार रू0 थे।
6-    पुरानी सब्जी मण्डी कस्बा खुर्जा मे किसान से 23 हजार रू0 धोखेबाजी से उडा लिए।
7-    जहांगीराबाद के भाईपुर से माह नवम्बर मे 40 हजार रू0।
8-    सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस महिला से 25 हजार रू0।
9-    नौरंगाबाद छावनी छर्रा अड्डे से आगे ग्रामीण से 18 हजार रू0 की लूट।
10-    खैर जनपद अलीगढ मे सब्जी बेचने वाले से 09 हजार रू0 की लूट।
11-    अतरौली बस अड्डा अलीगढ से अक्टूबर मे 09 हजार रू0 की लूट।
12-    पुरदिल नगर सिन्कन्द्राराऊ से नवम्बर मे 29 हजार रू0 की लूट।
13-    24 दिसम्बर को खुर्जा नगर मे डाॅ0 अनामिका द्विवेदी से मंगलसूत्र व 60 हजार रू0 की लूट।
14-    हरदुआगंज मे 02 माह पूर्व 15 हजार रू0 की लूट।
15-    छतारी मे पिछले माह 12 हजार रू0 की लूट।
16-    गभाना क्षेत्र मे 01 वर्ष पूर्व 50 हजार रू0 की लूट।
17-    जवंा अलीगढ क्षेत्र में 20-25 दिन पूर्व 50 हजार रू0 की लूट।
18-    गुलावठी मे 03 माह पूर्व 25 हजार रू0 की लूट जिसमे मौके से गैंग के सदस्य की गिरफतारी हो गयी     थी।
19-    बुलन्दशहर बाजार मे 6-7 माह पूर्व 20 हजार रू0 छीने थे।
20-    सिकन्द्राबाद मे 03 माह पूर्व पी0एन0बी0 बैंक के पास 10 हजार रू0 छीने थे।
21-    पहासू रोड खुर्जा से 6-7 माह पूर्व 20 रू0 छीने थे।
22-    जहांगीरपुर से डेढ माह पूर्व एक बार 50 हजार दूसरी बार 27 हजार रू0 छीने थे।
23-    जेवर रोड जंक्शन से 6-7 माह पूर्व 01 लाख रू0 छीने थे।
24-    खुर्जा अस्पताल के पास से 03 माह पूर्व 30 हजार रू0 छीने थे।
25-    खुर्जा सिटी स्टेशन फाटक के पास से 04 माह पूर्व 60 हजार रू0 छीने थे।
26-    खुर्जा अनाज मण्डी के पास दो ढाई माह पूर्व 10 हजार रू0 छीने थे।
27-    शिकारपुर बम्बे के पास से डेढ माह पूर्व 50 हजार रू0 छीने थे।
28-    पहासू अड्डा से 02 माह पूर्व 05 हजार रू0 छीने थे।
29-    खुर्जा जंक्शन के पास से 20 दिन पूर्व 23 हजार रू0 छीने थे।
30-    अकराबाद अलीगढ से 04 माह पूर्व 13 हजार रू0 छीने थे।
31-    सब्जी मण्डी खुर्जा से 02 माह पूर्व 15 हजार रू0 छीने थे।
      उपरोक्त घटनाओ मे से 17 अभियोग तस्दीक हो चुके है। अन्य घटनाओ के बारे मे गिरफतार अभियुक्तो से पूछताछ जारी है। अभियुक्तो ने पूछताछ पर बताया कि हमारा एक साथी बैंक पर निगरानी के लिए लग जाता है और जो व्यक्ति बैंक से रूपये निकालकर जाता है मौका देखकर रास्ते मे हम लोग उसको लूट लेते है। उपरोक्त अभियुक्तगण श्रीनिवास, पप्पू, ऋषिपाल पूर्व मे ही गिरफतार कर जेल भेजे जा चुके है। उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खुर्जा नगर पर मु0अ0सं0-11/2015 धारा 25 शस्त्र अधिनियम व मु0अ0सं0-12/2015 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम एवं मु0अ0सं0-निल/2015 धारा 41/102 द0प्र0सं0 व धारा 411 भादवि पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
 
.
बुलंदशहर से अनिल कुमार सिंह की रिपोर्ट 
9412429401
Copyright @ 2019.