राष्ट्रीय (10/01/2015) 
अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकरी

       आज दिनांक 09.01.2015 को समय करीब प्रातः 05.15 बजे थाना छतारी पुलिस को गश्त व चैकिंग केे दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति ग्राम रामनगर भीकूपुर में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चला रहे है। स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त सूचना को गम्भीरता से लेते हुए मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तो पुलिस टीम को देखकर 04 अभियुक्त भागने का प्रयास लगे। पुलिस द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेर घोटकर चारो अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है तथा मौके से बने व अधबने तमंचे एवं उपकरण भी बरामद किये गये है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1-    राजपाल पुत्र गोपीराम निवासी ग्राम रामनगर भीकूपुर थाना छतारी जनपद बुलन्दशहर।
2-    योगेश पुत्र राजपाल निवासी उपरोक्त।
3-    बन्टी पुत्र राजपाल निवासी उपरोक्त।
4-    राकेश पुत्र धारासिंह निवासी रामनगर बदरखा थाना इगलास जनपद अलीगढ।
बरामदगीः-
1-    02 तमंचे बने 315 बोर।
2-    09 तमंचे अधबने।
3-    अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण (01 अदद पंखा, 01 हथौडा, 08 रेती, 01 ड्रील मशीन, 01 पेंचकस, 02 प्लास, आदि उपकरण)    

2-        उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छतारी जनपद बुलन्दशहर पर मु0अ0सं0-12/2015 धारा 3/5/25 शस्त्र अधिनियम (फैक्ट्री) पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गिरफतार अभियुक्तो ने पूछताछ में बताया कि हम पिछले कई वर्षो से अवैध शस्त्र बनाने का कार्य कर रहे है और जनपद बुलन्दशहर व आस-पास के जनपदो मे अवैध तंमचो की सप्लाई करते है।
बुलंदशहर से अनिल कुमार सिंह की रिपोर्ट 
9412429401
Copyright @ 2019.