राष्ट्रीय (01/04/2015) 
हापुड पशु व्यापारी से हुई लूट की घटना का खुलासा |
 ज्ञातव्य हो कि दिनांक 22.02.2015 को पशु व्यापारी श्री असलम पुत्र इलियास निवासी पुरानी चुुंगी थाना कोतवाली हापुड जनपद हापुड को बदमाशो द्वारा उस समय लूट लिया गया था जब वह अपने साथियो (अहमद उर्फ बबलू, राशिद, साजिद, इमरान, नफीस) के साथ हापुड से स्याना पशु पैंठ मे अपनी सैन्ट्रो गाडी से पशु खरीदने जा रहे थे। उक्त पशु व्यापारी समय करीब 07.30 बजे प्रातः ग्राम कटैल के पास जब पहुंचे तो सामने से सफेद रंग की बुलेरो कार मे बैठे 05 अज्ञात बदमाशो ने उसकी सैन्ट्रो गाडी के सामने अपनी बुलेरो गाडी को आगे लगाकर रूकवा लिया तथा बदमाशो ने नीचे उतरकार उसकी सैन्ट्रो गाडी के शीशे तोडकर उनके साथ मार-पीट कर उनसे 08 लाख रूपये व 03 मोबाईल सैट लूट कर फरार हो गये थे। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर पर मु0अ0सं0-57/2015 धारा 395,397 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ।

        थाना स्याना पुलिस एवं क्राईम ब्रांच टीम के अथक् प्रयासो के फलस्वरूप दिनांक 31.03.2015 को समय करीब 19.30 बजे घटना मे संलिप्त निम्नलिखित अभियुक्तो की गिरफतारी करते हुए घटना का पर्दाफाश करने मे उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्त मैनपाल की निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त सफेद रंग की बुलेरो कार गिरधर मोड निकट छपरौला जनपद गौतमबुद्धनगर से बरामद कर ली गयी है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-    उम्मेद उर्फ उम्मी पुत्र जहीर गद्दी निवासी नरसलघाट चैकी के पीछे जनपद बुलन्दशहर।
2-    मैनपाल पुत्र हरवीर निवासी ग्राम नान थाना हाफिजपुर जनपद हापुड।
3-    रईस पुत्र हकीम निवासी मनिहारो वाला कुआंॅ मौ0 हनिहारान चैकी नरसलघाट जनपद     बुलन्दशहर।

        गिरफ्तार अभियुक्तो ने पूछताछ पर बताया कि इस गैंग का मुख्य सरगना अमित जाट उर्फ अमित सेहल पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम सेहल थाना बहादुरगढ जनपद हापुड है, जो वर्तमान मे गाजियाबाद जेल मे बन्द है। जिसे गाजियाबाद पुलिस ने एक मामले मे दिनांक 25.02.2015 को गिरफतार किया था। अभियुक्तो ने यह भी बताया कि गैंग सरगना अमित जाट उर्फ अमित सेहल ने लूटे गये रूपये केवल 82 हजार रूपये बताये थे। जिसमे से उसने हमे कुल 40 हजार रूपये दिये थे।

         उक्त लूट की घटना मे राजू तेली पुत्र समसुदीन उर्फ समसु निवासी सरायधारी तेलियो वाली गली बुलन्दशहर भी शामिल था। शेष अभियुक्त राजू तेली की गिरफतारी के हेतु तेजी से प्रयास जारी है। गैंग का सरगना अमित जाट उर्फ अमित सेहल शातिर किस्म का अपराधी है। जिस पर पूर्व से लगभग एक दर्जन से ज्यादा अभियोेग पंजीकृत है-

बरामदगी का विवरण- (कुल रूपये 40 हजार रूपये बरामद)
1.    अभि0 रईस से 14 हजार रू0, अभि0 मैनपाल से 14 हजार रू0 व अभि0 उम्मेद से 12 हजार     रूपये बरामद।
2.    01 मोटर साईकिल बजाज प्लेटिना नं0 यू0पी0-37-8911।
3.    03 तमंचे 315 बोर मय 06 जिन्दा कारतूस। (घटना मे प्रयुक्त)।
4.    01 हथौडा (घटना मे प्रयुक्त)।
5.    01 गाडी बुलेरो सफेद रंग नं0 एच0आर0-22एम-4217। (घटना मे प्रयुक्त)।

अभियुक्त अमित जाट उर्फ अमित सेहल का आपराधिक इतिहासः-
1-    मु0अ0सं0-284/2007 धारा 392,411 भादवि थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद। 
2-    मु0अ0सं0-68/2008 धारा 307 भादवि थाना बहादुरगढ जनपद हापुड।
3-    मु0अ0सं0-69/2008 धारा 25 शस्त्र अधि0 थाना बहाुदरगढ जनपद हापुड।
4-    मु0अ0सं0-57/2008 धारा 380,411 थाना एनएचसी, दिल्ली। 
5-    मु0अ0सं0-159/2008 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना बहादुरगढ जनपद हापुड।
6-    मु0अ0सं0-83/2008 धारा 392,411 भादवि थाना हाफिजपुर जनपद हापुड।
7-    मु0अ0सं0-128/2010 धारा 396,201,120बी,411 भादवि थाना बहादुरगढ जनपद हापुड।
8-    मु0अ0सं0-22/2010 धारा 379,411 भादवि व 4/25 शस्त्र अधि0 थाना लोधी रोड स्पेशल सैल दिल्ली।
9-    मु0अ0सं0-452/2011 धारा 395,412 भादवि थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद।
10-    मु0अ0सं0-512/2012 धारा 174ए थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद।
11-    मु0अ0सं0-125/2010 धारा 392 भादवि, थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद।
12-    मु0अ0सं0-639/2011 धारा 302 भादवि, थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ।
13-    मु0अ0सं0-1050/2011 धारा 392,411 भादवि थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद।
14-    मु0अ0सं0-814/2014 धारा 395,397,120बी भादवि, थाना खैर जनपद अलीगढ।
15-    मु0अ0सं0-645/2014 धारा 307 भादवि थाना खैर जनपद अलीगढ।

        श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, मेरठ जोन, मेरठ द्वारा अभियुक्तो की गिरफ्तारी पर पुलिस पार्टी को उत्साहवर्धन हेतु 15,000/- हजार रूपये के पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया है। उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर पर नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Copyright @ 2019.