राष्ट्रीय (03/04/2015) 
एनजीवाई इनफ्रा कनक्लेव का हुआ प्रोग्राम

अली अब्बास नक़वी

एनजीवाई यानि  नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्प्रेस वे की कमेटी ने एक प्रोग्राम कराया। यह प्रोग्राम नोएडा सेक्टर 18 स्थित रेडिस्सन ब्लू होटल में हुआ। इस प्रोग्राम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक उन्नति कराना था। उत्तर प्रदेश के अंदर औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावे के साथ साथ लोगों को रोजगार प्राप्त होगा जिससे उत्तर प्रदेश का जो ग्राफ नीचें गया है वो उपर की तरफ बढ़ेगा।

इस प्रोग्राम के एडवाइसरी बॉर्ड के चैयरमेन व रिटार्यड आईएएस डॉ योगेंद्र नारायन ने बताया कि एनजीवाई में क्या - क्या कमियां हैं और कैसे नोएडा समग्र विकास हो।पर्यावरण का भी ख्याल रखे जाए जिससे जो लोग यहां उद्योग लगा रहे है उन्हें फायदा मिले और लोगों को रोज़गार मिले।वहीं अपराध के ग्राप बढ़ने के उपर योगेंद्र नारायण ने बताया कि यहां कई थाने खुल चुके हैं और नोएडा आथॉरिटी ने 90 पेट्रोलिंग वेन भी दी हैं जिससे क्राइम को रोका जा सकता है। उनका मानना है कि अगर उन लोगों को रोजगार दे दिया जाए तो क्राइम का ग्राफ अपने आप ही कम हो जाएगा।

 

इस कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव अलोक रंजन ने सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा की एनजीवाई क्षेत्र विकास के नए आयामो को छु रहा है लेकिन फिर भी लोगो के सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास की सम्भावनाओ पर कार्य करने की आवश्यकता है और ऐनजीवाई क्षेत्र में वोकेशनल ट्रेनिंग केन्द्रो को भी खोलना चाहिए. कॉन्क्लेव के अवसर पर ये भी कहा की नया एयरपोर्ट अगर व फीरोजाबाद के बीच बनाया जायेगा. यस भी कहा की कल्चर मंत्रालय भारत सरकार ने ऐनजीवाई क्षेत्र के लिए २५ एकड़ जमीन प्रदान की है जिसका उत्तर प्रदेश सरकार विकास करेगी. 

 

 

  एन.पी. सिंह ने लोगो को सम्बोधित करते हुए ऐनजीवाई क्षेत्र  के निवेश और विकास के लिए भी चर्चा की. उन्होंने यह भी कहा की छोटे तबके के वर्ग में नौकरियों की सम्भावनाये बढ़ाने के लिए स्मार्ट विलेज के कांसेप्ट को लाने की आवश्यकता है.

 

 

अपने अधक्षीय भाषण में,   प्रभात कुमार, पूर्व उपराज्यपाल एवं कैबिनेट सचिव ने कॉन्क्लेव के आयोजन पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा की यह आयोजन इसलिए मत्वपूर्ण हो गया है क्योकि केंद्र एवं राज्य सरकारे मिल कर विकास में अपनी सार्थक भूमिका निभा रही है.   प्रभात कुमार ने पर्यावरण, स्वस्था और स्वछता को विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया.

 

 

 

अपने स्वागत भाषण में, डॉक्टर योगेन्द्र नारायण ने बताया की ऐनजीवाई क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना जल्द ही केंद्र एवं राज्य सरकारों के सहयोग से की जाएगी.

 

 

नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र  के चहुमुखी विकास एवं सम्भावनाओ को समर्पित इस कॉन्क्लेव में मुख्यता: "कौशल विकास व रोजगार के अवसर", "कला, संस्कृति व पर्यटन संवर्धन", "सिविल सोसाइटी में ऐनजीवाई की भूमिका", पर्यावरण, स्वास्थ्य और स्वछता आदि विषयों पर केंद्रित रहा.

 

 

इस कॉन्क्लेव में विशिष्ट पैनल में भागीदार गढ़मान्य व्यक्तियों के नाम इस प्रकार है: पूर्व गवर्नर एवं कैबिनेट सेक्रेटरी,   प्रभात कुमार, पूर्व सेक्रेटरी जनरल राज्यसभा, डॉक्टर योगेन्द्र नारायण (रिटायर्ड  आईएएस), ऐनजीवाई कन्वेनर   त्रिलोक शर्मा, पूर्व पेट्रोलियम सेक्रेटरी भारत सरकार,   एस.सी. त्रिपाठी (रिटायर्ड आईएएस), पूर्व सदस्य युपीएससी,   पी.के. मिश्रा, पूर्व डी.जी. ऑफ़ फारेस्ट सर्वे ऑफ़ इंडिया, डॉक्टर देवेन्द्र पान्डेय, सोसिओलॉजिस्ट व फाउंडर, सुलभ इंटरनेशनल, डॉक्टर बिन्देश्वर पाठक, सेक्रेटरी टूरिज्म भारत सरकार, डॉक्टर ललित के पंवार, पूर्व एडिशनल सेक्रेटरी लेबर व डी.जी. भारत सरकार,   शारदा प्रसाद, डी. एम. गौतमबुध नगर,   ऐन.पी. सिंह, आई. जी. मेरठ जोन,   अलोक शर्मा, कमिश्नर मेरठ,   आलोक सिन्हा, सेक्रेटरी जनरल वर्ल्ड ट्रेवल व टूरिज्म कौंसिल,   सुजीत बनर्जी, ऐसीईओ नॉएडा अथॉरिटी,   अखिलेश सिंह, नेशनल प्रेजिडेंट क्रेडाई,   गीताम्बर आनंद, एटीस ग्रुप, ब्रिगेडियर चितरंजन नरेश सावंत, आर्ट हिस्टोरियन, एम.डी. एलकॉम्पोनिक्स सेल्स प्राइवेट लिमिटेड,   एस.एन. द्धिवेदी,   आर.ऐन. बाथम, साइंटिस्ट व एनवीरोंमेंटलिस्ट, डॉक्टर के.डी. गुप्ता, प्रेजिडेंट सीओऐनऐआरडब्लूऐ,   पी.एस. जैन, एमलऐ नॉएडा,   बिमला बाथम, कंसल्टिंग एडिटर अमर उजाला,   विनोद अग्निहोत्री.

 

 

कॉन्क्लेव में बड़ी संख्या में विशिष्ट प्रतिनिधि, टेक्नोक्रेट्स, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, प्रबुद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकारों ने भाग लिया.

 

Copyright @ 2019.