आदर्श नगर फायरिंग केस में बड़ी कामयाबी: देसी कट्टा और स्कूटी समेत कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली के नॉर्थ-वेस्ट जिले की AATS टीम ने आदर्श नगर थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग और हत्या के प्रयास के मामले को सुलझाते हुए एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है।

7 जुलाई 2025 की रात करीब 10 बजे आदर्श नगर इलाके में 17 साल के आर्यन को गोली लगने के बाद ट्रॉमा सेंटर सिविल लाइंस में भर्ती कराया गया था। मौके पर मौजूद घायल की मां नीतू ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे आर्यन, रंजीता और निखिल के साथ एमसीडी कॉलोनी के मुख्य गेट के सामने फुट ओवर ब्रिज के पास खड़ी थी, तभी 3-4 लड़के हथियार लेकर आए और अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने से आर्यन घायल हो गया, जिसे पुलिस पिकेट की मदद से फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना के बाद आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए AATS नॉर्थ-वेस्ट जिला टीम को सूचना मिली कि फायरिंग में शामिल एक फरार अपराधी आदर्श नगर की तरफ आने वाला है और उसके पास अवैध हथियार भी हो सकता है। सूचना मिलते ही ACP ऑपरेशन्स रंजीत ढाका के नेतृत्व में इंस्पेक्टर जीतेंद्र तिवारी और उनकी टीम ने जाल बिछाया। 9 और 10 जुलाई की दरमियानी रात, टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर मजीस पार्क इलाके में एक स्कूटी सवार संदिग्ध को देखा। इशारा करने पर भी आरोपी रुका नहीं और भागने लगा। टीम ने पीछा कर स्कूटी को रोककर आरोपी को धर दबोचा।

आरोपी की पहचान तनीष उर्फ लाला (19) पुत्र सुनील, निवासी जहांगीरपुरी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस मिला। पूछताछ में तनीष ने खुलासा किया कि उसने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी पहले भी फायरिंग के एक मामले में शामिल रह चुका है। पुलिस अब उसके बाकी फरार साथियों की तलाश में जुटी है।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में नया केस दर्ज कर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी, देसी पिस्टल और कारतूस जब्त कर लिए हैं। इस गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने इलाके में दहशत फैलाने की एक और साजिश को नाकाम कर दिया है।

उत्तर-पश्चिम जिला डीसीपी भीष्म सिंह ने इस कार्रवाई के लिए पूरी टीम की सराहना की है और आगे की तफ्तीश जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार