एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में व्याख्यान का आयोजन लोक-मंगल है भारतीय संचार परंपरा का आधार : प्रो.संजय द्विवेदी

भोपाल। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी कहना है कि भारतीय संचार दृष्टि केवल सूचना के प्रसार तक सीमित नहीं है, बल्कि वह समाज में नैतिकता, संवेदनशीलता और लोकमंगल की भावना को सशक्त करती है। वैश्विक और डिजिटल संचार के वर्तमान दौर में भारतीय संचार परंपरा का पुनर्पाठ अत्यंत प्रासंगिक है। लोक-मंगल और लोकरंजन ही इसका उद्देश्य है।
वे यहां एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) तथा स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन के संयुक्त तत्त्वावधान में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा और संचार’ विषय पर व्याख्यान दे रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एलएनसीटी यूनिवर्सिटी भोपाल के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन की विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अनु श्रीवास्तव ने की।

अपने व्याख्यान में प्रो.द्विवेदी ने कहा कि भारत की परंपरागत ज्ञान प्रणाली संवाद, लोकबोध और सामाजिक उत्तरदायित्व पर आधारित रही है। उन्होंने वेद, उपनिषद, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक आख्यानों में निहित संचार तत्वों को रेखांकित करते हुए बताया कि भारतीय संचार परंपरा आधुनिक मीडिया और जनसंचार के लिए भी वैचारिक आधार प्रदान करती है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने भारतीय संचार परंपरा और समकालीन मीडिया से जुड़े विषयों पर प्रश्न पूछे।

  • Leema

    Related Posts

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    उत्तर-पूर्वी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित और कुख्यात चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी गिरफ्तारी से ज्योति नगर थाना क्षेत्र में हुई रात…

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने महिला दिवस पर चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सुजुकी मोटरसाइकिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने महिला दिवस पर चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने महिला दिवस पर चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

    5 साल के मासूम की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, मामा के बेटे ने ही ली जान

    5 साल के मासूम की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, मामा के बेटे ने ही ली जान

    ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन आश्रम में साध्वी भगवती सरस्वती के सान्निध्य में हर्षोल्लास से मनाई गई होली

    ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन आश्रम में साध्वी भगवती सरस्वती के सान्निध्य में हर्षोल्लास से मनाई गई होली

    दिल्ली में इंटर-स्टेट गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 57 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    दिल्ली में इंटर-स्टेट गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 57 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    राधा स्वामी सत्संग के दौरान ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 6 से 8 मार्च तक कई मार्गों पर रहेगा असर

    राधा स्वामी सत्संग के दौरान ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 6 से 8 मार्च तक कई मार्गों पर रहेगा असर