ओखला में नए श्रम कानूनों पर मेगा सेमिनार एवं पैनल चर्चा का आयोजन

नई दिल्ली।
उद्योग जगत को नए श्रम कानूनों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से होटल क्राउन प्लाज़ा, ओखला में एक मेगा सेमिनार एवं पैनल चर्चा का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ओखला औद्योगिक क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उद्योग प्रतिनिधि, एचआर प्रोफेशनल्स एवं उद्यमियों ने भाग लिया।

इस सेमिनार का संयुक्त आयोजन Okhla Industries Association एवं Okhla Printers & Providers Association द्वारा किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नए श्रम संहिताओं (New Labour Codes) को लेकर उद्योगों को स्पष्ट जानकारी देना, आगामी बदलावों के लिए तैयार करना तथा व्यावहारिक अनुपालन पर मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में अधिवक्ता एवं ईपीएफओ के पूर्व केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) सदस्य एस.के. शर्मा तथा अधिवक्ता सिद्धार्थ मैकर ने मुख्य वक्ता (Keynote Speakers) के रूप में अपने विचार रखे। वक्ताओं ने नए श्रम कानूनों की पृष्ठभूमि, पुराने कानूनों से नए ढांचे में संक्रमण, नई वेतन परिभाषा के अंतर्गत वेतन संरचना, पीएफ एवं ईएसआई पर पड़ने वाले प्रभाव, निश्चित अवधि रोजगार (Fixed Term Employment) में ग्रेच्युटी तथा अन्य महत्वपूर्ण अनुपालन पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उद्योगों को संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए व्यावहारिक समाधान भी सुझाए।

इसके पश्चात आयोजित पैनल चर्चा में प्रमोद करमसे, उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय); बीरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त–I, दिल्ली; तथा नरेंद्र मोहन ओझा, क्षेत्रीय निदेशक, ईएसआईसी, दिल्ली ने भाग लिया। पैनल के दौरान प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए अधिकारियों ने नए श्रम कानूनों से जुड़े विभिन्न कानूनी व प्रशासनिक पहलुओं को सरल भाषा में स्पष्ट किया।

सेमिनार में उपस्थित प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से उद्योगों को समय रहते सही दिशा और स्पष्टता मिलती है, जिससे वे नए श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन के लिए स्वयं को बेहतर रूप से तैयार कर सकते हैं।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी