कन्या छात्रावास – संकल्प ग्लोबल कैपिटल भवन के प्रवेशोत्सव एवं महिला सशक्तिकरण दिवस पर पहुँची मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

कन्या छात्रावास – संकल्प ग्लोबल कैपिटल भवन के प्रवेशोत्सव एवं महिला सशक्तिकरण दिवस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस पावन अवसर पर सम्मिलित हुई
अपने भाषण में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि संकल्प संस्था की प्रेरक पहल का साकार रूप यह भवन सिविल सेवा की तैयारी कर रही बेटियों के लिए प्रेरणा केंद्र बनेगा – जहां वे राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ अपने सपनों को साकार करेंगी। यह महज एक भवन नहीं है, बल्कि हमारी सनातन परंपरा, महिला नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। महिला सशक्तिकरण हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह भव्य परिसर उस संकल्पना को धरती पर मूर्त रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि संकल्प भवन के माध्यम से हम सशक्त, आत्मनिर्भर एवं देशभक्त बेटियों के सपनों को नए पंख देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इस प्रेरक कार्यक्रम में आवासन एवं शहरी विकास केंद्रीय मंत्री भारत सरकार मनोहर लाल एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की भव्यता एवं सार्थकता को और बढ़ा दिया।
दिल्ली से विजय गौड़ ब्यूरो चीफ की विशेष रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी