क्राइम ब्रांच ने चोरी के मोबाइल खरीदने वाले आरोपी को दबोचा, छह महंगे फोन बरामद

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चोरी और झपटमारी से जुड़े मोबाइल फोन के एक सक्रिय रिसीवर को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी छत्तीस उर्फ सतीश के कब्जे से छह महंगे चोरी और झपटमारी के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई ईस्टर्न रेंज-I की टीम ने इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह के नेतृत्व में की।

पुलिस को इनपुट मिला था कि सतीश दिल्ली में चोरी और झपटमारी के मोबाइल खरीदकर बेचने का काम कर रहा है। सूचना पुख्ता होते ही एसीपी सुनील श्रीवास्तव की निगरानी में एसआई संजय त्यागी, एएसआई आदेश त्यागी, एएसआई विनय त्यागी, हेड कांस्टेबल महताब सिंह, मोहित कुमार, राय सिंह, तरुण, शिवराम, कांस्टेबल दीपक और महिला कांस्टेबल अनुप्रिया की टीम बनाई गई। 22 जुलाई को तड़के डीआरपी लाइन इलाके में सघन बस्ती में छापेमारी कर सतीश को धर दबोचा गया।

आरोपी के घर की तलाशी में छह महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि इनमें से एक मोबाइल न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन और दूसरा राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से झपटमारी के दौरान चोरी हुआ था, जिनसे जुड़े एफआईआर पहले से दर्ज थे।

मूल रूप से बिहार के मुंगेर का रहने वाला सतीश अपने परिवार के साथ मिठाई पुल इलाके में रहता है। पढ़ा-लिखा नहीं है और पहले ई-रिक्शा चलाता था। बाद में दाल बेचने का काम शुरू किया लेकिन परिवार पालने के लिए पैसे कम पड़ने लगे। रेलवे लाइन के पास पॉकेटमार और नशेड़ी अक्सर चोरी के मोबाइल बेचने के लिए उससे संपर्क करते थे। पहले तो सतीश ने मना किया लेकिन पैसों की तंगी के चलते उसने चोरी के फोन खरीदकर दूसरे शहरों के यात्रियों को बेचने शुरू कर दिए। उसने पुलिस को बताया कि पिछले 15–20 दिनों में उसने छह फोन खरीदे थे, जो उसके घर से बरामद हुए।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से चोरी के मोबाइलों का एक नेटवर्क टूट गया है और आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन