गुरुग्राम से 14 वर्षीय लापता नाबालिग बरामद

दिल्ली की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) क्राइम ब्रांच ने एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 14 साल की नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया। यह लड़की 6 फरवरी 2025 से थाना जफरपुर कलां क्षेत्र से लापता थी, जिसके संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

AHTU क्राइम ब्रांच की टीम— ASI राजेश, HC उपेंद्र, HC नरेश और CT मोहित— ने दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों (नजफगढ़, जफरपुर और गुरुग्राम) में छापेमारी कर लड़की को खोजने की कोशिश की। HC उपेंद्र द्वारा जुटाई गई विशेष जानकारी के आधार पर टीम ने तकनीकी निगरानी, 50 मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDRs) व लोकेशन एनालिसिस, और CCTV फुटेज की जांच कर लड़की तक पहुंच बनाई।

लगातार प्रयासों के बाद टीम को सफलता मिली और नाबालिग लड़की को गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क इलाके में स्थित शंकर मोचन मंदिर, दुर्गा स्वीट्स वाली गली से संदिग्ध युवक के साथ बरामद किया गया।

पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की और संदिग्ध को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन