सदर बाजार में संत रविदास जयंती की शोभायात्रा का भव्य स्वागत

नई दिल्ली। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर सदर बाजार में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर जाटव विकास कल्याण समिति के अध्यक्ष कौशल प्रसाद जाटव, उपाध्यक्ष ज्ञानचंद, महासचिव रवींद्र कुमार मंडल व दीपक कौशल ने मंच लगाकर शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

शोभायात्रा के स्वागत समारोह में फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा और अध्यक्ष राकेश यादव सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। संस्था की ओर से उनका अभिनंदन किया गया

इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा और राकेश यादव ने संत रविदास जी के उपदेशों को याद करते हुए कहा, “यह गर्व की बात है कि सभी धर्मों के लोग मिलकर इस पावन जयंती को मना रहे हैं। सदर बाजार के लोग सौभाग्यशाली हैं कि यहां हर धर्म की शोभायात्राएं पूरे हर्षोल्लास के साथ निकलती हैं और उनका भव्य स्वागत किया जाता है।”

परमजीत सिंह पम्मा ने कहा, “गुरु ग्रंथ साहिब को जितनी बार नमन किया जाता है, उतनी ही श्रद्धा से संत रविदास जी को भी प्रणाम किया जाता है।”

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु पूरे जोश और उमंग के साथ शामिल हुए। स्कूली बच्चों की आकर्षक झांकियां, घुड़सवारों की टोली, बैंड-बाजे और सजे-धजे टेंपो पर कीर्तन करते श्रद्धालु शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। पूरा सदर बाजार भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।

संत रविदास जी की जयंती पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने भाईचारे, सौहार्द और आध्यात्मिकता का संदेश दिया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी