ग्रामीण भारत महोत्सव 2025: ग्रामीण विकास की ओर एक बड़ा कदम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 के शुभारंभ पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों के सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज के बेहतर दाम दिलाने के लिए फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (FPOs) की संख्या बढ़ानी होगी। साथ ही, देश में अमूल जैसे 5-6 और सहकारी संगठन बनाने की जरूरत पर बल दिया।

प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक खेती को मिशन मोड में आगे बढ़ाने और किसानों को इससे जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स (SHGs) को सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों (MSMEs) से जोड़कर उनके उत्पादों के ब्रांडिंग, पैकेजिंग और गुणवत्ता पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

प्रधानमंत्री ने ग्रामीण आय के विविधीकरण, सस्ती सिंचाई, माइक्रो-इरिगेशन और ग्रामीण उद्यमों के निर्माण को प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने ‘अमृत सरोवर’ की सामूहिक देखभाल और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

ग्रामीण भारत महोत्सव 4 से 9 जनवरी तक “गांव बढ़े, तो देश बढ़े” के नारे और “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य के साथ आयोजित हो रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण भारत के सांस्कृतिक धरोहर और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करना है। महोत्सव में महिलाओं के सशक्तिकरण, ग्रामीण नवाचार और आर्थिक स्थिरता पर चर्चा होगी।

इस मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राज्यमंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि गांवों का विकास ही विकसित भारत की नींव है।

  • Leema

    Related Posts

    अंतरराज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर सहित तीन और गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ट्रांस-यमुना इलाके में सक्रिय अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी नेटवर्क पर बड़ी चोट करते हुए तीन और अहम आरोपियों को…

    पूर्वी जिले में नशे के नेटवर्क पर बड़ी चोट: 213 ग्राम स्मैक और 103 ग्राम अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    पूर्वी दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गाजीपुर इलाके से दो ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर सहित तीन और गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 12, 2026
    अंतरराज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर सहित तीन और गिरफ्तार

    पूर्वी जिले में नशे के नेटवर्क पर बड़ी चोट: 213 ग्राम स्मैक और 103 ग्राम अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 12, 2026
    पूर्वी जिले में नशे के नेटवर्क पर बड़ी चोट: 213 ग्राम स्मैक और 103 ग्राम अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    एससी/एसटी बस्तियों को 85 करोड़ की सौगात: 146 परियोजनाओं को मंजूरी, 9 का लोकार्पण और 64 का शिलान्यास

    • By Leema
    • February 12, 2026
    एससी/एसटी बस्तियों को 85 करोड़ की सौगात: 146 परियोजनाओं को मंजूरी, 9 का लोकार्पण और 64 का शिलान्यास

    दिल्ली के कारीगरों के लिए नई उड़ान: ‘मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना’ से मिलेगा ग्लोबल बाजार और सम्मानजनक आजीविका

    • By Leema
    • February 12, 2026
    दिल्ली के कारीगरों के लिए नई उड़ान: ‘मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना’ से मिलेगा ग्लोबल बाजार और सम्मानजनक आजीविका

    सब्जी बेचने जा रहे युवक से स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने आरोपी को दबोचा, छीना गया मोबाइल बरामद

    • By Leema
    • February 12, 2026
    सब्जी बेचने जा रहे युवक से स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने आरोपी को दबोचा, छीना गया मोबाइल बरामद

    गाजीपुर टोल प्लाजा पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

    • By Leema
    • February 12, 2026
    गाजीपुर टोल प्लाजा पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर