दिल्ली में 13वीं नेशनल ड्रैगनबोट चैंपियनशिप का भव्य आगाज

नई दिल्ली, 3 जनवरी 2025: दिल्ली की यमुना नदी पर पहली बार आयोजित 13वीं नेशनल ड्रैगनबोट चैंपियनशिप का आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने तिरंगा लहराकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सत्यनारायण बाबू, क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट, जीएसटी कमिश्नर संजीव मिश्रा और आर्मी एडवेंचर इंचार्ज कर्नल पीएस चौहान विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इंद्र पीठाधीश्वर जगद्गुरु योगेश्वराचार्य जी महाराज ने देशभर से आए खिलाड़ियों को आशीर्वाद देकर उत्साह बढ़ाया। यह चैंपियनशिप इंडियन कायाकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन के सहयोग से दिल्ली स्टेट कायाकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन द्वारा सोनिया विहार वॉटर स्पोर्ट्स क्लब पर 3 से 6 जनवरी तक आयोजित की जा रही है। उद्घाटन समारोह में सभी अतिथियों और आयोजकों का सम्मान किया गया।

महिला डी-10 2000 मीटर रेस में हरियाणा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि दिल्ली और पंजाब ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पुरुष डी-20 वर्ग में चंडीगढ़ ने गोल्ड, हरियाणा ने सिल्वर और पंजाब ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
महिला डी-20 वर्ग में हरियाणा ने फिर से स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि चंडीगढ़ ने रजत और पंजाब ने कांस्य पदक जीता।
पुरुष डी-10 वर्ग में हरियाणा ने स्वर्ण, महाराष्ट्र ने रजत और पंजाब ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में 700 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, गोवा, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, आईटीबीपी और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों की टीमें शामिल हैं।
यमुना नदी की लहरों पर दौड़ती ड्रैगन बोट्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया। ड्रम की थाप पर खिलाड़ियों का समर्पण और जोश देखते ही बन रहा था। सर्द मौसम के बावजूद दर्शकों की भारी भीड़ ने प्रतियोगिता को और भी खास बना दिया। आयोजकों और अभिभावकों के सहयोग ने चैंपियनशिप को सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।

प्रतियोगिता ने युवाओं को नौकायन जैसे रोमांचक खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। चारों ओर गूंजती तालियों और खिलाड़ियों की लगन ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 13 जुलाई। द्वारका जिला पुलिस ने ‘नशे पर लगाम, देश को सलाम’ अभियान के तहत अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े स्टॉकिंग रैकेट…

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 13 जुलाई। दिल्ली पुलिस की उत्तरी जिला स्पेशल स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग की एक सुनियोजित हत्या की साजिश को विफल कर दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

    द्वारका पुलिस की सटीक सूचना पर कार्रवाई, छह साल पुराने छेड़छाड़ के मामले का आरोपी गिरफ्तार

    द्वारका पुलिस की सटीक सूचना पर कार्रवाई, छह साल पुराने छेड़छाड़ के मामले का आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली दंगों के दोषियों को कानून के दायरे में लाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध: पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा

    दिल्ली दंगों के दोषियों को कानून के दायरे में लाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध: पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा

    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी, आईपीएस ने किया ‘माया अनुभूति सीनियर संघ (MASS)’ का शुभारंभ

    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी, आईपीएस ने किया ‘माया अनुभूति सीनियर संघ (MASS)’ का शुभारंभ

    गाजियाबाद में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘माया अनुभूति सीनियर संघ (MASS)’ का शुभारंभ आज

    गाजियाबाद में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘माया अनुभूति सीनियर संघ (MASS)’ का शुभारंभ आज