घोषित अपराधियों पर शिकंजा: साउथ-वेस्ट जिला पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पांच फरार अपराधी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर 2025।
साउथ-वेस्ट जिला पुलिस की सक्रिय टीमों ने लंबी छानबीन और रणनीतिक छापेमार कार्रवाई के बाद पांच घोषित अपराधियों (Proclaimed Offenders) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ये गिरफ्तारी कपाशेरा, पालम विलेज और सफदरजंग अस्पताल पुलिस पोस्ट (एस.जे. एन्क्लेव थाना क्षेत्र) की संयुक्त कार्रवाई के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक चौरसिया (33), एस (47), महेश प्रसाद (45), आर (43) और लव कुमार उर्फ बाबा (33) के रूप में हुई है। इनमें दीपक और एस मां-बेटे हैं, जो लम्बे समय से न्यायालय में पेश न होकर फरार चल रहे थे। सभी को क्रमशः अदालतों द्वारा 5 अगस्त 2024, 26 जून 2025 और 8 अगस्त 2025 को घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस टीमों ने मैनुअल और तकनीकी दोनों तरीकों से इन फरार अपराधियों की लोकेशन ट्रेस करने के लिए गहन प्रयास किए। स्थानीय सूत्रों को सक्रिय किया गया और कई दिनों तक लगातार निगरानी रखी गई।

कपाशेरा थाना पुलिस की टीम ने इंस्पेक्टर विक्रम दहिया के नेतृत्व में एक ऑपरेशन चलाया। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी करते हुए दीपक चौरसिया और उसकी मां एस को मेहरौली इलाके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर कोर्ट में पेश न होने के कारण मुकदमा संख्या 5665/2020 में कोर्ट ने घोषित अपराधी घोषित किया था। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वहीं, पालम विलेज थाना पुलिस की टीम ने इंस्पेक्टर सुधीर कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए महेश प्रसाद और आर को गिरफ्तार किया। ये दोनों भी चेक बाउंस (धारा 138 एनआई एक्ट) से जुड़े एक पुराने मामले में फरार चल रहे थे। कोर्ट ने इन्हें 26 जून 2025 को घोषित अपराधी घोषित किया था।

इसी क्रम में सफदरजंग अस्पताल चौकी (एस.जे. एन्क्लेव थाना क्षेत्र) की टीम ने एक और सफलता हासिल की। एसआई जितेंद्र कुमार की टीम ने लव कुमार उर्फ बाबा को रँगपुरी एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया। लव कुमार पहले भी चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में शामिल रहा है और कोर्ट ने उसे 5 अगस्त 2024 को घोषित अपराधी घोषित किया था।

पुलिस उपायुक्त (साउथ-वेस्ट जिला) अमित गोयल ने बताया कि यह कार्रवाई फरार अपराधियों पर सख्ती बरतने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा ताकि कानून का डर कायम रहे और न्याय प्रक्रिया बाधित न हो।

साउथ-वेस्ट जिला पुलिस अब अन्य घोषित अपराधियों की तलाश में भी तेजी से काम कर रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) नियुक्त…

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं निगम पार्षद पंकज लूथरा ने शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा