जहांगीर पुरी में कुख्यात स्नैचर गिरफ्तार, 17 मामलों में था शामिल

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी जिले की पुलिस ने जहांगीर पुरी में सक्रिय एक शातिर अपराधी इमरान उर्फ पुटकी को गिरफ्तार किया है, जो पहले ही चोरी, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के 17 मामलों में शामिल पाया गया है। पुलिस ने उसके पास से दो छीने गए मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस की पेट्रोलिंग टीम शाह आलम बांध पिकेट के पास गश्त कर रही थी, तभी दो संदिग्ध लोग बाइक पर आते दिखे। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान इमरान उर्फ पुटकी के रूप में हुई।
पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह अपने साथी के साथ इलाके में अपराध करने की फिराक में था। पुलिस ने जब गहराई से जांच की, तो पता चला कि बरामद बाइक भी चोरी की थी और हाल ही में स्नैचिंग की वारदातों में इस्तेमाल हुई थी। इमरान के खिलाफ पहले से 17 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके फरार साथी की तलाश में जुटी है और उसके अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    DTC की आर्थिक रफ्तार तेज़, मासिक आय ₹93.96 करोड़ पहुंची — महिलाओं की पिंक टिकट योजना और विशेष हायर से बढ़ी कमाई

    दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अपनी आय और प्रदर्शन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की है। पिछले वर्षों के घाटे से उबरते हुए DTC ने अप्रैल से…

    अनंद पर्वत थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो फरार अपराधी दबोचे, कोर्ट के नॉन-बेलेबल वारंट किए गए तामील

    सेंट्रल जिले की आनंद पर्वत पुलिस ने फरार चल रहे दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधियों के लिए दिल्ली में छिपने की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    DTC की आर्थिक रफ्तार तेज़, मासिक आय ₹93.96 करोड़ पहुंची — महिलाओं की पिंक टिकट योजना और विशेष हायर से बढ़ी कमाई

    • By Leema
    • December 5, 2025
    DTC की आर्थिक रफ्तार तेज़, मासिक आय ₹93.96 करोड़ पहुंची — महिलाओं की पिंक टिकट योजना और विशेष हायर से बढ़ी कमाई

    अनंद पर्वत थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो फरार अपराधी दबोचे, कोर्ट के नॉन-बेलेबल वारंट किए गए तामील

    • By Leema
    • December 5, 2025
    अनंद पर्वत थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो फरार अपराधी दबोचे, कोर्ट के नॉन-बेलेबल वारंट किए गए तामील

    अंतरराष्ट्रीय मोबाइल स्मगलिंग से जुड़ा बड़ा गिरोह धराया, 103 मोबाइल, देसी कट्टा और चोरी की बाइक बरामद

    • By Leema
    • December 5, 2025
    अंतरराष्ट्रीय मोबाइल स्मगलिंग से जुड़ा बड़ा गिरोह धराया, 103 मोबाइल, देसी कट्टा और चोरी की बाइक बरामद

    पत्रकार अनिल अरोड़ा , संगीतकार दिलीप सेन, सुनील पाल, सिंगर ऋतु पाठक, के के गोस्वामी,सहित कई हस्तियों को मिला सम्मान

    • By Leema
    • December 4, 2025
    पत्रकार अनिल अरोड़ा , संगीतकार दिलीप सेन, सुनील पाल, सिंगर ऋतु पाठक, के के गोस्वामी,सहित कई हस्तियों को मिला सम्मान

    दिल्ली में नकली देसी घी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, 1,500 किलो तैयार घी और 55 लीटर एसेंस जब्त — 1995 से चल रहा था फर्जीवाड़ा

    • By Leema
    • December 4, 2025
    दिल्ली में नकली देसी घी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, 1,500 किलो तैयार घी और 55 लीटर एसेंस जब्त — 1995 से चल रहा था फर्जीवाड़ा

    कुछ ही घंटों में सुलझी कार जैकिंग की गुत्थी, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को दबोचा, लूटी गई WagonR हुई बरामद

    • By Leema
    • December 4, 2025
    कुछ ही घंटों में सुलझी कार जैकिंग की गुत्थी, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को दबोचा, लूटी गई WagonR हुई बरामद