18 देशों के प्रतिनिधियों ने किया दिल्ली विधानसभा का दौरा, अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कानून निर्माण का महत्व


दिल्ली विधानसभा में ‘प्राइड’ कार्यक्रम के तहत 18 देशों से आए 43 प्रतिनिधियों के दल ने दौरा किया, जहां विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने उन्हें विधायी प्रक्रिया और कानून निर्माण की अहमियत से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि किसी भी कानून की स्पष्टता और सटीकता ही तय करती है कि वह नागरिकों के अधिकारों की रक्षा कितनी प्रभावी ढंग से कर सकता है।

इस दौरान प्रतिनिधियों को विधानसभा की ऐतिहासिक विरासत और आधुनिक पहलों के बारे में भी जानकारी दी गई। अध्यक्ष ने बताया कि 1912 में बना यह भवन कभी इंपीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल का केंद्र रहा है और आज भी लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूत पहचान है। उन्होंने विठ्ठलभाई पटेल और महात्मा गांधी को याद करते हुए विधानसभा के गौरवशाली इतिहास का जिक्र किया।

विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि दिल्ली विधानसभा को पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित और पेपरलेस बनाया गया है, जिससे पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ी है। साथ ही पुस्तकालय के डिजिटाइजेशन और संग्रहालय निर्माण जैसी परियोजनाओं पर भी काम जारी है, जिससे विधानसभा के इतिहास को आम जनता तक पहुंचाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधियों ने विधानसभा का भ्रमण किया, डॉक्यूमेंट्री फिल्म देखी और ‘एक शताब्दी यात्रा’ पुस्तक के बारे में जानकारी ली। अध्यक्ष ने इस तरह के अंतरराष्ट्रीय संवाद को लोकतांत्रिक सीख और सहयोग के लिए महत्वपूर्ण बताया।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन