एनकाउंटर के बाद कुख्यात गैंगस्टर दबोचा: टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां टिल्लू ताजपुरिया गैंग के एक खतरनाक सदस्य को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान रॉबिन उर्फ बबलू उर्फ रोहित के रूप में हुई है, जो दो हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा काट चुका है और पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार चल रहा था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी रोहिणी के बरवाला चौक इलाके में अपने साथियों से मिलने आने वाला है। इसके बाद स्पेशल सेल की टीम ने जाल बिछाया। देर रात जब संदिग्ध बाइक पर वहां पहुंचा, तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का संबंध टिल्लू ताजपुरिया और कौशल चौधरी गैंग से है और वह विदेश में बैठे गैंगस्टरों के संपर्क में एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए जुड़ा हुआ था। वह अपने विरोधी गैंग के सदस्यों की हत्या की साजिश रच रहा था और इसके लिए हथियार जुटा रहा था।

आरोपी का आपराधिक इतिहास बेहद गंभीर रहा है। वर्ष 2008 में उसने प्रेम संबंध के विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की थी, जिसके बाद उसे उम्रकैद हुई। इसके बाद 2015 में पैरोल पर बाहर आकर उसने एक गवाह की भी हत्या कर दी। इसी साल उसे विस्फोटक अधिनियम के तहत हथगोला और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसमें उसे 10 साल की सजा मिली थी।

हाल ही में 2025 में पैरोल पर बाहर आने के बाद वह फिर फरार हो गया था और मार्च 2026 में कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ