ट्रेड फेयर में ट्रैफिक पुलिस का जागरूकता अभियान आकर्षण का केंद्र

भारत मंडपम, प्रगति मैदान में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2025 में इस बार दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन लोगों के बीच खासा आकर्षण बना हुआ है। हॉल नंबर 1, फर्स्ट फ्लोर पर लगा यह पवेलियन 14 से 28 नवंबर तक आम जनता के लिए खुला है, जहाँ बच्चों, युवाओं, परिवारों और प्रोफेशनल्स की भारी भीड़ पहुंच रही है।

यह पवेलियन न सिर्फ जानकारी से भरपूर है, बल्कि बेहद इंटरैक्टिव भी है। ट्रैफिक पुलिस ने अपनी वर्किंग सिस्टम को क्रिएटिव डिस्प्ले और प्रैक्टिकल डेमो के जरिए प्रभावी तरीके से पेश किया है, जिससे आगंतुकों को सड़क सुरक्षा की अहम जानकारी रोचक अंदाज में मिल रही है।
रोड सेफ्टी स्नेक एंड लैडर, रोड सिग्नल डेमो जैसी गतिविधियाँ बच्चों और बड़ों—दोनों को अनुशासन और सुरक्षित ड्राइविंग का महत्व बड़े ही मज़ेदार तरीके से समझा रही हैं। वहीं रोड साइन क्विज़ और ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओं को आकर्षक उपहार देकर लगातार उत्साहित किया जा रहा है।

पवेलियन का एक और बड़ा आकर्षण है राइडिंग ट्रेनर सिम्युलेटर, जो विजिटर्स को रियल-टाइम राइडिंग अनुभव देता है। इसके साथ ही CPR ट्रेनिंग ने भी लोगों में काफी रुचि पैदा की है, जहाँ उन्हें आपात स्थिति में जीवन बचाने की आवश्यक तकनीकें सिखाई जा रही हैं।

पब्लिक आउटरीच को मजबूत करने के लिए दिनभर रोड सेफ्टी साहित्य वितरित किया जा रहा है। वहीं सेल्फी प्वाइंट सोशल मीडिया पर जागरूकता फैलाने का लोकप्रिय माध्यम बना हुआ है। पवेलियन में लगा प्लेज बोर्ड भी लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग का संकल्प लेने के लिए प्रेरित कर रहा है। अब तक 10,000 से ज्यादा विजिटर्स, जिनमें 100 से अधिक स्कूल छात्र भी शामिल हैं, सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत हो चुके हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि ऐसे प्रयास सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देते हैं, खासकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों में ट्रैफिक नियमों के पालन को मजबूत करने की दिशा में यह पहल बेहद कारगर है।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, वे पूरे ट्रेड फेयर के दौरान जनता से जुड़े रहने और ‘सुरक्षित व जिम्मेदार सड़क व्यवहार’ का संदेश हर नागरिक तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी