तिस हजारी कोर्ट के पास मोबाइल झपटमार गिरोह गिरफ्तार, चोरी की बाइक से देते थे वारदात को अंजाम

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में मोबाइल झपटमारी की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए दो शातिर झपटमारों को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े बाइक सप्लायर और झपटे हुए मोबाइल को खरीदने वाले को भी दबोच लिया है। वारदात को लेकर ई-एफआईआर दर्ज होने के बाद सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी के दम पर पुलिस टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की।

20 जुलाई की सुबह पीड़ित मंशु लूथरा अपने घर जा रहे थे, तभी तिस हजारी कोर्ट के सामने दो बाइक सवार युवकों ने उनके हाथ से एप्पल-15 प्रो मोबाइल फोन झपट लिया और बारफखाना चौक की तरफ फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी थी। मामला दर्ज होते ही एसआई नितिन शर्मा के नेतृत्व में बनी टीम ने करीब 50 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और बाइक की पहचान की। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी के शामली के सतेंद्र के नाम पर निकला, लेकिन पूछताछ में पता चला कि बाइक नितिन नाम के युवक को ऑफिस के काम के लिए दी गई थी। नितिन ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने यह बाइक अफजल और ज़फर नामक युवकों को 5000 रुपये में एक दिन के लिए दी थी, ताकि वे अपराध कर सकें।

पुलिस ने दबिश देकर शास्त्री पार्क से अफजल और ज़फर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने ही बाइक से सुबह-सुबह ऑटो में बैठे पीड़ित से फोन छीना और बाद में उसे आफताब उर्फ सोनू नाम के मोबाइल रिपेयर दुकानदार को 20 हजार रुपये में बेच दिया। आफताब ने यह मोबाइल अपने जानकार नावेद को 22 हजार रुपये में बेच दिया। पुलिस ने आफताब को भी पकड़ लिया है और अब नावेद की तलाश जारी है ताकि पीड़ित का मोबाइल बरामद किया जा सके।

पुलिस जांच में पता चला कि अफजल पहले भी झपटमारी और आर्म्स एक्ट के दो मामलों में शामिल रहा है। वहीं ज़फर ने पहली बार पकड़े जाने की बात कबूल की है, लेकिन उसने भी कई बार झपटमारी की वारदातों को अंजाम दिया है। दोनों महज 22 साल के हैं और शास्त्री पार्क इलाके के रहने वाले हैं। नितिन की उम्र 31 साल है जबकि आफताब 38 साल का है और करोल बाग के गफ्फार मार्केट में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है।

पुलिस ने झपटमारी में इस्तेमाल बाइक, कपड़े बरामद कर लिए हैं और बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) नियुक्त…

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं निगम पार्षद पंकज लूथरा ने शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा