तीन शातिर अपराधी हथियारों के साथ दबोचे, गोलीकांड की वारदातों का खुलासा

नई दिल्ली, 25 अगस्त 2025।
दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को अवैध हथियारों और कारतूसों के साथ धर दबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से एक कंट्री-मेड सोफिस्टिकेटेड पिस्टल, एक देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की।

जानकारी के अनुसार, 24 अगस्त को एएनसी को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन युवक, जो अवैध हथियारों के साथ एक काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर दरियागंज के घटा मस्जिद इलाके की ओर बढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर आशीष के. दुबे और एसीपी ऑप्स सुलेखा जागरवार की देखरेख में पुलिस टीम ने जाल बिछाकर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से घातक हथियार और कारतूस बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद फैज़ (19), मोहम्मद अदनान (19) और मोहम्मद समीर (19), सभी निवासी कबीर नगर, शाहदरा के रूप में हुई है। फैज़ के पास से पिस्टल और दो कारतूस, समीर के पास से एक कट्टा और दो कारतूस तथा अदनान के पास से दो कारतूस बरामद हुए।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त की रात को उन्होंने दो जगह फायरिंग की थी—एक घटना वेलकम थाना क्षेत्र में और दूसरी ज्योति नगर थाना क्षेत्र में। पूछताछ में पता चला कि 15 अगस्त को Mint Café के एक युवक अमन से विवाद के बाद उसे डराने के लिए वेलकम क्षेत्र में फायरिंग की गई थी। वहीं, करीब पांच महीने पहले ज्योति नगर में एक व्यक्ति नावेद से झगड़े में समीर को सिर पर चोट लगी थी। बदला लेने के लिए उन्होंने नावेद के घर के पास फायरिंग की।

आरोपी फैज़ दर्जी का काम करता है, अदनान सैलून में काम करता है और समीर पोर्टर ऐप पर डिलीवरी बॉय है। जांच में यह भी सामने आया कि फैज़ पहले भी भजनपुरा थाने में दर्ज एक मामले में शामिल रहा है, जबकि समीर ज्योति नगर थाने के एक पुराने मामले में आरोपी रह चुका है।

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर दरियागंज थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, वेलकम और ज्योति नगर थाने की दो फायरिंग की वारदातों को भी पुलिस ने सुलझा लिया है।

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी निधिन वल्सन ने बताया कि आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और इनके अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’