दिल्ली की समस्याओं का अब एक ही समाधान – 311 हेल्पलाइन नंबर लॉन्च

नई दिल्ली, 5 मई 2025 – दिल्ली में नागरिक सेवाओं को सरल और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए लोक निर्माण विभाग एवं जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने ‘वन दिल्ली, वन नंबर’ अभियान के तहत एकीकृत हेल्पलाइन नंबर 311 की घोषणा की है। इस हेल्पलाइन के ज़रिए अब राजधानी के नागरिक NDMC, MCD, DDA, PWD, जल बोर्ड और बाढ़ नियंत्रण विभाग से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत एक ही नंबर पर दर्ज करा सकेंगे।

PWD मंत्री ने यह घोषणा NDMC स्थित कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के निरीक्षण के बाद की और कहा कि अब लोगों को यह सोचने की जरूरत नहीं कि किस विभाग से संपर्क किया जाए। सिर्फ 311 पर कॉल करने से ही संबंधित विभाग तक शिकायत पहुंच जाएगी और समाधान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

खासकर मानसून को ध्यान में रखते हुए इस नई व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। जलभराव, सीवर ओवरफ्लो, टूटी सड़कें और बंद नालों जैसी समस्याओं से निपटने के लिए यह सिस्टम रियल-टाइम समाधान का आधार बनेगा।

शहर के संवेदनशील इलाकों में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे ताकि जलभराव की स्थिति पर तुरंत नजर रखी जा सके और मौके पर ही समाधान किया जा सके। कमांड सेंटर 24×7 संचालित रहेगा और सभी विभागों के प्रतिनिधि वहीं से निगरानी और समन्वय का कार्य करेंगे।

मंत्री वर्मा ने बताया कि पंपिंग स्टेशनों को भी अब ऑटोमेशन सिस्टम से जोड़ा जा रहा है, जिससे जल निकासी प्रक्रिया और तेज होगी। साथ ही, एक केंद्रीय तकनीकी प्लेटफॉर्म पर हर शिकायत की निगरानी, ट्रैकिंग और निपटान होगा जिससे न केवल नागरिकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि विभागीय जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।

दिल्ली सरकार की यह पहल स्मार्ट सिटी के विज़न की ओर एक ठोस कदम मानी जा रही है, जो पारदर्शिता, तकनीकी दक्षता और समयबद्ध सेवा डिलीवरी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार