दिल्ली के सिविल लाइन्स इलाके में स्नैचिंग और ऑटो थेफ्ट के दो आरोपी गिरफ्तार, चुराई गई स्कूटी बरामद

दिल्ली पुलिस की सिविल लाइन्स थाना टीम ने तकनीकी जांच और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर दो शातिर स्नैचर्स-कम-ऑटो लिफ्टर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक चोरी की गई स्कूटी भी बरामद हुई है, जिसका इस्तेमाल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने में किया गया था।

दरअसल, 20 जून को सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के क्लब रोड पर यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवक रोहित से मोबाइल फोन की स्नैचिंग की गई थी। आरोपी स्कूटी से आए और सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड-3 फोन छीनकर फरार हो गए। इस वारदात की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने इलाके के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान की।

पुलिस जांच में पता चला कि जिस स्कूटी से अपराध किया गया, वह एक दिन पहले शाहदरा के कबीर नगर से चोरी की गई थी। तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों – सुहैल (21 वर्ष) और समीर (22 वर्ष) को क्रमशः बाबरपुर और शास्त्री पार्क रेड लाइट के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने मोबाइल स्नैचिंग और स्कूटी चोरी की वारदातों को कबूला।

दोनों आरोपी पहले भी कई स्नैचिंग, वाहन चोरी और आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में शामिल रह चुके हैं। दोनों पढ़ाई छोड़ चुके हैं और नशे की लत के चलते वारदातों को अंजाम देकर आसान पैसा कमाने की फिराक में रहते थे।

फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है और छीने गए मोबाइल को खरीदने वाले व्यक्ति की तलाश जारी है। गिरफ्तारियों के साथ सिविल लाइन्स और वेलकम थाना क्षेत्र की दो आपराधिक घटनाओं को सुलझा लिया गया है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी