सरोजिनी नगर में कुख्यात चोर प्रदीप उर्फ कड़वा गिरफ्तार, ₹6 हजार नकद और चोरी का सामान बरामद

दिल्ली के सरोजिनी नगर थाना पुलिस ने 14 आपराधिक मामलों में शामिल एक कुख्यात अपराधी प्रदीप उर्फ कड़वा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पहले भी कोर्ट द्वारा Arms Act के एक मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका था।

10 जून को न्यू मोती बाग निवासी संवरमल जाट के घर में हुई चोरी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। शिकायतकर्ता के घर से नकदी, मोबाइल, कपड़े और अन्य सामान चोरी हुआ था। विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 24 जून को आरोपी को नेताजी नगर इलाके से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि उसने घर का ताला ईंट से तोड़कर ₹7,000, घड़ी, मोबाइल, कपड़े और चप्पल चुराए थे। बाद में वह स्मैक खरीदने लोदी कॉलोनी गया और रास्ते में मोबाइल ₹300 में बेच दिया। ₹1000 स्मैक पर खर्च कर ₹300 ऑटो वाले को दिए और बाकी रकम व सामान नेताजी नगर में छिपा दिया था। पुलिस ने उसके पास से ₹6,000 नकद, एक घड़ी और कपड़े बरामद कर लिए हैं, जबकि मोबाइल की तलाश जारी है।

फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है और चोरी गए अन्य सामान की बरामदगी की कोशिश कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व