दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, 365 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 365.030 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता का गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है। यह गांजा एक ईच्छर कंटेनर ट्रक में विशेष रूप से बनाई गई गुप्त जगह में छिपाकर ओडिशा से दिल्ली लाया जा रहा था।

गुप्त सूचना और दो महीने की कड़ी निगरानी के बाद 9 मई को दिल्ली के रोहिणी इलाके में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस टीम ने ट्रक (HR 69B 7295) को रोका और दो आरोपियों दीपक (36) और सुनील उर्फ काला (25), दोनों हरियाणा के सोनीपत निवासी, को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि ये ट्रक पहले चिप्स लेकर कोलकाता गया था, वहां से ओडिशा पहुंचा और रात के अंधेरे में गांजा लोड कर पेपर रोल के साथ इसे दिल्ली लाया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि यह खेप दिल्ली-एनसीआर में एक सहयोगी को दी जानी थी। फिलहाल पुलिस पूरे ड्रग सिंडिकेट की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ यह अभियान और सख्ती से जारी रहेगा।

  • Leema

    Related Posts

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य

    नई दिल्ली।राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक और आस्था के प्रमुख केंद्र मरघट वाले हनुमान मंदिर को अब एक भव्य धार्मिक कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस महत्वाकांक्षी योजना…

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार