दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मी 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने सेक्टर-30 रोहिणी में दबोचा

दिल्ली पुलिस की विजिलेंस यूनिट ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए समायपुर बादली ट्रैफिक सर्कल में तैनात दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई विजय कुमार और हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र ने एक परिवहन व्यवसायी से 30 हजार रुपये की मांग की थी, ताकि उसके कमर्शियल वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक चालान न काटे जाएं।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। आरोपी पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता को महादेव चौक से कार में बैठाकर रोहिणी सेक्टर-30 के सुनसान इलाके में ले गए, जहां एएसआई विजय कुमार ने रिश्वत की रकम ली। उसी वक्त विजिलेंस टीम ने कार को घेरकर दोनों पुलिसकर्मियों को धर दबोचा और 30 हजार रुपये बरामद कर लिए।

दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विजिलेंस यूनिट ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा अधिकार का दुरुपयोग किया जाता है, तो वे हेल्पलाइन 1064 या 9910641064 (WhatsApp) पर शिकायत करें। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

  • Leema

    Related Posts

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य

    नई दिल्ली।राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक और आस्था के प्रमुख केंद्र मरघट वाले हनुमान मंदिर को अब एक भव्य धार्मिक कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस महत्वाकांक्षी योजना…

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार