दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21.314 किलो गांजा बरामद

दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स टीम ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए उत्तर-पश्चिम जिले से एक बड़े गांजा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 21.314 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान 34 वर्षीय रवि दयाल उर्फ लाल बाबू के रूप में हुई है, जो जहांगीरपुरी स्थित एमसीडी फ्लैट्स का निवासी है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में गांजे की सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर मदन मोहन के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसमें एसआई राजेंद्र, एएसआई दिनेश, एएसआई चंद्रपाल, महिला हेड कांस्टेबल मंजू, कांस्टेबल अमरदीप और महिला कांस्टेबल कोमल शामिल थे। टीम ने छापेमारी कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से भारी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद आरोपी के खिलाफ जहांगीरपुरी थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी नशे की दुनिया में पहले से सक्रिय था और पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुका है। वह इलाके में एक पूरा सप्लाई नेटवर्क चला रहा था और गांजा ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था। पुलिस अब इस मामले में और जांच कर रही है कि उसके संपर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने साफ किया है कि दिल्ली को नशा मुक्त बनाने के लिए उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस पूरे अभियान की निगरानी खुद दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा कर रहे हैं।

  • Leema

    Related Posts

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 सिर्फ खेल का उत्सव नहीं रही, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंतता का भी बेहतरीन प्रदर्शन साबित हुई। टूर्नामेंट के दौरान हर…

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – Doctors XI ने 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 के रोमांचक फाइनल में Ministry of Civil Aviation XI (MOCA XI) को हराकर खिताब अपने नाम कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति