दिल्ली पुलिस ने दो साल से लापता नाबालिग को रेलवे स्टेशन से खोजा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (ISC) ने एक 16 वर्षीय लड़के को तलाशने में सफलता पाई है, जो पिछले दो साल से लापता था। यह बच्चा दिल्ली के एक चाइल्ड होम से गायब हुआ था, जिसकी तलाश में पुलिस ने काफी कोशिशें की थीं। इस केस को हल करने पर दिल्ली पुलिस ने ₹20,000 का इनाम भी घोषित किया था

मामला 19 अगस्त 2022 का है, जब PS बाराखंबा रोड में एक NGO कर्मचारी ने दो बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने ₹20,000 का इनाम घोषित किया था।

दिल्ली पुलिस की इंटर स्टेट सेल (ISC), क्राइम ब्रांच की टीम ने इस केस को गंभीरता से लिया। इंस्पेक्टर महिपाल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें SI अंकित, HC नवीन, सुनील, तरुण, विनोद, नितेश और कांस्टेबल धर्म शामिल थे। टीम ने बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, रेस्टोरेंट्स और निर्माण स्थलों पर गहन तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान कांस्टेबल धर्म सिंह को एक अहम सुराग मिला कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक लड़का छोटे-मोटे काम कर रहा है, जिसकी पहचान लापता बच्चे से मिलती है। टीम ने तुरंत रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया और आखिरकार लड़के को बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में लड़के ने बताया कि वह अपने साथी के साथ खुद की मर्जी से चाइल्ड होम से निकला था। बाद में दोनों अलग-अलग रास्तों पर चले गए। उसे लगा कि वह चाइल्ड होम के नियम तोड़ चुका है, इसलिए वह खुद को छिपाकर छोटे-मोटे काम करने लगा।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने न सिर्फ इस लापता बच्चे को खोज निकाला बल्कि उसके साथ किसी अनहोनी की संभावना को भी खत्म कर दिया

  • Leema

    Related Posts

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य

    नई दिल्ली।राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक और आस्था के प्रमुख केंद्र मरघट वाले हनुमान मंदिर को अब एक भव्य धार्मिक कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस महत्वाकांक्षी योजना…

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार