दिल्ली में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिगरेट जब्त, एक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। अंतरराज्यीय प्रकोष्ठ की टीम ने हौज काजी निवासी मोहम्मद दानिश नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की कुल 80,400 प्रतिबंधित सिगरेटें बरामद की हैं, जिनकी बाजार में कीमत करीब 8.04 लाख रुपये आंकी गई है।

दरअसल, उप-निरीक्षक गौरव को लाल कुआं इलाके में प्रतिबंधित सिगरेट के बड़े स्टॉक की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन और एसीपी रमेश चंद्र लांबा की निगरानी में एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। 8 अप्रैल को लाल कुआं, हौज काजी स्थित एक फ्लैट में छापा मारकर भारी मात्रा में बिना वैधानिक चेतावनी के सिगरेट जब्त की गईं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि मोहम्मद दानिश करीब दो साल से इस गैरकानूनी कारोबार में लिप्त है और फरमान नामक व्यक्ति से सिगरेट खरीदकर उन्हें दुकानों में अधिक मुनाफे पर बेचता था। बरामद सिगरेटों में एस्से ब्लैक, एस्से ब्लैक गोल्ड, कैमल गोल्ड टर्किश, रोथमैन्स और पार्लियामेंट जैसी नामी ब्रांड शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, दानिश ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है और मौजपुर में एक्वेरियम की दुकान चलाने के साथ इंटीरियर डिजाइनिंग का काम भी करता है। उसने जल्द पैसा कमाने के चक्कर में यह अवैध धंधा शुरू किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में डॉक्टरों की नई फौज तैयार होगी: 108 पीजी, DNB और फेलोशिप सीटों का बड़ा प्रस्ताव

    दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राजधानी के 10 सरकारी मेडिकल संस्थानों में 108 नई पीजी, DNB और फेलोशिप…

    6 घंटे में सुलझी बुजुर्ग महिला के घर चोरी: नौकरानी गिरफ्तार, 250 ग्राम सोना बरामद

    उत्तर-पश्चिम जिले के केशव पुरम थाना पुलिस ने 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर हुई चोरी का मामला महज 6 घंटे में सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में डॉक्टरों की नई फौज तैयार होगी: 108 पीजी, DNB और फेलोशिप सीटों का बड़ा प्रस्ताव

    • By Leema
    • April 20, 2026
    दिल्ली में डॉक्टरों की नई फौज तैयार होगी: 108 पीजी, DNB और फेलोशिप सीटों का बड़ा प्रस्ताव

    6 घंटे में सुलझी बुजुर्ग महिला के घर चोरी: नौकरानी गिरफ्तार, 250 ग्राम सोना बरामद

    • By Leema
    • April 20, 2026
    6 घंटे में सुलझी बुजुर्ग महिला के घर चोरी: नौकरानी गिरफ्तार, 250 ग्राम सोना बरामद

    गोल्फ लिंक डकैती का खुलासा: घरेलू नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 20, 2026
    गोल्फ लिंक डकैती का खुलासा: घरेलू नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार