दिल्ली में शातिर ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद

द्वारका जिला की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) ने एक आदतन ऑटो-लिफ्टर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राहुल पांडे (24 वर्ष) है, जो नांगलोई, दिल्ली का निवासी है। राहुल पहले भी चोरी और झपटमारी के 9 मामलों में शामिल रहा है।

हाल ही में द्वारका नॉर्थ और बिंदापुर इलाके से एक स्कूटी और मोटरसाइकिल की चोरी की ई-एफआईआर दर्ज की गई थी। घटनास्थल पर जांच और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से पता चला कि दोनों चोरी की घटनाओं में एक ही व्यक्ति शामिल था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी के द्वारा इस्तेमाल किए गए रास्तों का पता लगाया और उसे पहचानने के लिए स्थानीय सूत्रों को भी तैनात किया गया। आरोपी की पहचान राहुल पांडे के रूप में हुई, जो बिंदापुर इलाके का एक शातिर ऑटो-लिफ्टर है।

9 सितंबर 2024 को सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय मुखबिरों की जानकारी के आधार पर पुलिस ने राहुल को सेक्टर 3, द्वारका में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि यह मोटरसाइकिल द्वारका नॉर्थ थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।

पूछताछ के दौरान राहुल ने स्वीकार किया कि उसने द्वारका इलाके से दो अन्य वाहन भी चुराए थे। वह और उसकी गर्लफ्रेंड नशे की लत के शिकार हैं और जल्दी पैसा कमाने के लिए वाहन चोरी करता था। राहुल के बयान के आधार पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दो और चोरी के वाहन बरामद किए

पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार