दिल्ली में हथियारों का जखीरा लेकर घूम रहा कुख्यात गैंगस्टर नदीन उर्फ कालिया चांदनी महल से दबोचा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने देर रात चांदनी महल इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी के कुख्यात गैंगस्टर और हाशिम बाबा गैंग के शार्पशूटर नदीन उर्फ कालिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से अमेरिका में बनी एक अत्याधुनिक पिस्टल, दो देसी कट्टे, एक मैगजीन और कुल 14 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक नदीन उर्फ कालिया दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में पहले छेनू और नासिर गैंग से जुड़ा रहा है और इस समय हाशिम बाबा गैंग के लिए सक्रिय था। वह पहले भी हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और मकोका जैसे गंभीर मामलों में 13 से ज्यादा केसों में शामिल रह चुका है।

स्पेशल स्टाफ की टीम को 20 जुलाई की रात सूचना मिली थी कि नदीन इलाके में वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। रात करीब 10:50 बजे पुलिस ने गली तकहत वाली के पास जाल बिछाया और जैसे ही नदीन दिखा, टीम ने उसे घेर लिया। पकड़े जाने पर नदीन ने कमर से पिस्टल निकाल कर पुलिस पर तान दी, लेकिन टीम ने साहस दिखाते हुए उसे दबोच लिया और किसी को कोई नुकसान नहीं होने दिया।
पकड़े जाने के बाद पूछताछ में नदीन ने खुलासा किया कि वह हथियारों की अवैध सप्लाई करता था। उसने बिहार के मुंगेर और यूपी से हथियार मंगाकर दिल्ली में बदमाशों को बेचे थे। छापेमारी के दौरान उसके ठिकाने से दो और देसी पिस्टल और दस जिंदा कारतूस भी मिले हैं।

नदीन को पहली बार 2005 में पुलिस ने पकड़ा था, जिसके बाद वह जेल में नासिर गैंग से जुड़ गया। 2017 में उसने एक हत्या की और हाशिम बाबा गैंग से नाता जोड़ लिया। जेल से हाल ही में फरवरी 2025 में छूटने के बाद वह फिर से अवैध हथियारों के कारोबार में सक्रिय हो गया था।

फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और पूछताछ में उसके नेटवर्क की परतें खंगाली जा रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से दिल्ली में सक्रिय कई गैंगों के हथियारों की सप्लाई चेन पर करारी चोट पड़ी है।

  • Leema

    Related Posts

    18 देशों के प्रतिनिधियों ने किया दिल्ली विधानसभा का दौरा, अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कानून निर्माण का महत्व

    दिल्ली विधानसभा में ‘प्राइड’ कार्यक्रम के तहत 18 देशों से आए 43 प्रतिनिधियों के दल ने दौरा किया, जहां विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने उन्हें विधायी प्रक्रिया और कानून निर्माण…

    नंद नगरी में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई: 5 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में दिल्ली पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5.048…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    18 देशों के प्रतिनिधियों ने किया दिल्ली विधानसभा का दौरा, अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कानून निर्माण का महत्व

    • By Leema
    • April 21, 2026
    18 देशों के प्रतिनिधियों ने किया दिल्ली विधानसभा का दौरा, अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कानून निर्माण का महत्व

    नंद नगरी में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई: 5 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 21, 2026
    नंद नगरी में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई: 5 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    नगरपालिका अध्यक्ष एवं शिक्षा निदेशक के कुशल नेतृत्व में छात्र ~छात्राओं ने रचा इतिहास

    • By Leema
    • April 21, 2026
    नगरपालिका अध्यक्ष एवं शिक्षा निदेशक के कुशल नेतृत्व में छात्र ~छात्राओं ने रचा इतिहास

    दिल्ली में डॉक्टरों की नई फौज तैयार होगी: 108 पीजी, DNB और फेलोशिप सीटों का बड़ा प्रस्ताव

    • By Leema
    • April 20, 2026
    दिल्ली में डॉक्टरों की नई फौज तैयार होगी: 108 पीजी, DNB और फेलोशिप सीटों का बड़ा प्रस्ताव

    6 घंटे में सुलझी बुजुर्ग महिला के घर चोरी: नौकरानी गिरफ्तार, 250 ग्राम सोना बरामद

    • By Leema
    • April 20, 2026
    6 घंटे में सुलझी बुजुर्ग महिला के घर चोरी: नौकरानी गिरफ्तार, 250 ग्राम सोना बरामद

    गोल्फ लिंक डकैती का खुलासा: घरेलू नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 20, 2026
    गोल्फ लिंक डकैती का खुलासा: घरेलू नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार