दिल्ली में 95 लाख की ज़मीन ठगी कर हरिद्वार में बना ‘दानी महात्मा’, क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर तोड़ा ढोंग

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जो राजधानी में ज़मीन घोटाले में 95 लाख की ठगी करने के बाद हरिद्वार जाकर खुद को समाजसेवी बताकर नया जीवन जी रहा था। पकड़े गए आरोपी धर्मेंद्र अग्रवाल को दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में दर्ज ठगी के केस में भगोड़ा घोषित किया गया था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र अग्रवाल ने 2015 में गाजियाबाद के प्रताप विहार की एक रिहायशी ज़मीन बेचने के नाम पर complainant बलेश जैन से 95 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। आरोपी ने 1 करोड़ 5 लाख रुपये में सौदा तय कर 95 लाख रुपये तीन चेकों के ज़रिए ले लिए और बाकी 10 लाख रुपये ज़मीन के कागज़ात सौंपने के वक्त लेने की बात कही। लेकिन तय तारीख आने के बाद भी उसने न तो ज़मीन सौंपी और न ही दस्तावेज दिए।

शिकायतकर्ता ने कई बार बाकी काम पूरा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने बहानेबाज़ी की और बाद में कोविड का हवाला देते हुए मामला टालता रहा। जब शिकायतकर्ता ने कानूनी नोटिस भेजा तो आरोपी ने उल्टा 40 लाख रुपये और मांगे और जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी के खिलाफ 2023 में लक्ष्मी नगर थाने में केस दर्ज हुआ लेकिन वो जांच में शामिल नहीं हुआ। आखिरकार उसे कोर्ट ने हाल ही में भगोड़ा घोषित कर दिया था।

क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी का ठिकाना ट्रेस किया। 16 जुलाई को टीम ने हरिद्वार के बैरागी कैंप इलाके में एक आश्रम से उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के वक्त आरोपी खुद को ‘समाजसेवी’ बताकर धार्मिक जीवन जी रहा था और परिवार से भी कोई संपर्क नहीं रखा था ताकि उसकी पहचान उजागर न हो।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने कबूला कि उसने ठगी के बाद सारा पैसा खर्च कर दिया और खुद को बचाने के लिए हरिद्वार में साधु-संतों के बीच रहने लगा। पुलिस ने उसे दिल्ली लाकर लक्ष्मी नगर थाने को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’