द्वारका में ऑटो लिफ्टर गिरोह का भंडाफोड़, 2 शातिर पकड़े गए, चोरी की बाइक बरामद

द्वारका जिले के छावला थाना क्षेत्र में पुलिस ने सक्रिय ऑटो लिफ्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Delhi Police की इस कार्रवाई में चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं, जिससे हाल के मामलों का खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, इलाके में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए विशेष निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में एक टीम का गठन किया गया, जिसने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और खुफिया तंत्र को सक्रिय किया। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान की गई। 22 अप्रैल को सूचना मिली कि दोनों अपने ठिकाने पर लौट रहे हैं, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें धर दबोचा।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे नशे के आदी हैं और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पहले छोटी चोरी करते थे, लेकिन बाद में मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें बेचने लगे। उन्होंने यह भी कबूल किया कि 19 और 20 अप्रैल को छावला क्षेत्र से ही दो बाइक चोरी की थीं।

पुलिस ने उनके कब्जे से हीरो HF डीलक्स और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली हैं। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क का भी पता लगाया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन