नंद नगरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 124.8 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की नॉर्थ-ईस्ट ज़िले की टीम ने नंद नगरी इलाके में बड़ी सफलता हासिल की है। वेलकम त्योहारों के सीजन से पहले पुलिस ने अवैध रूप से रखे गए 124.8 किलो प्रतिबंधित पटाखों का भंडार पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मामला 4 अक्टूबर का है, जब एएसआई प्रमोद, हेड कॉन्स्टेबल विपिन, कॉन्स्टेबल विमल और कॉन्स्टेबल जितेंद्र की टीम, इंस्पेक्टर आनंद यादव (एसएचओ नंद नगरी) के नेतृत्व में इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि बी-ब्लॉक क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे रखे गए हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर छापा मारा, जहां से 124.8 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए गए।

पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति रिंकिश (32 वर्ष), पुत्र रमेश चंद, निवासी गली नंबर 10, अशोक नगर, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। बरामद पटाखों के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223(बी)/228 के साथ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(बी) के तहत केस दर्ज किया है।

डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट अश्विनी मिश्रा ने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस तरह की कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी पटाखों की सप्लाई कहां से और किसे करने वाला था।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’