पीतमपुरा में सनसनीखेज लूट का खुलासा, खून से सना चाकू और चोरी की बाइक बरामद

दिल्ली के पीएस शुभाष प्लेस थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज लूट की वारदात को नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने दो युवकों समेत एक किशोर (CCL) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से लूट की राशि में से ₹3400 नकद, वारदात में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू और चोरी की बाइक बरामद की गई है।

लूट की यह वारदात 11 जून की रात करीब 11:30 बजे हुई थी, जब जिला पार्क, पीतमपुरा के पास 54 वर्षीय मोहम्मद सबील नामक नाइट गार्ड पर तीन बाइक सवार युवकों ने हमला कर जेब से ₹10,000 लूट लिए थे। घायल सबील को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

क्राइम सीन की सीसीटीवी फुटेज खंगालने और लोकल इंटेलिजेंस के जरिए पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान की और छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी अंकित पहले भी एक लूट के मामले में शामिल रहा है और उसे आदतन अपराधी बताया गया है, जबकि उसके दो साथी पहली बार इस तरह की वारदात में शामिल पाए गए। पूछताछ में सभी ने जल्दी पैसे कमाने के लालच में अपराध करने की बात स्वीकार की।

फिलहाल पुलिस आगे की पूछताछ में जुटी है और मामले में अन्य संभावित आरोपियों या घटनाओं की कड़ियां जोड़ने की कोशिश कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश