बिरला मंदिर में एक राष्ट्र, एक पर्व का आवाहन करते हुए सर्व सम्मति से 21 अक्टूबर 2025 को दीपावली पर्व घोषित


एक दो विद्वानों नें दोनों दिन ही मंनाने की बात की
श्री सनातनधर्म लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिरला मंदिर) और दिल्ली के सनातनधर्म मंदिरों की संस्था श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभी दिल्ली प्रदेश द्वारा दिल्ली एन सी आर की सभाओ संस्थाओ पंचांगकर्ताओं, धर्माचार्यों नें एक राष्ट्र, एक पर्व पर शास्त्रीय प्रमाण के साथ एक ही दिन सम्पूर्ण राष्ट्र में पर्व त्यौहार मनाने को ले कर विषद चर्चा चर्चा हुई ..
पर्वों की एकरूपता भी हो और शास्त्रीय परम्पराओं का पालन भी हो इन बातों को ध्यान मे रखते हुए, आए हुए सभी विद्वानों ने अपनी अपनी बात को शास्त्र सम्मत तर्क देते हुए स्पष्ट किया कि दीपावली पर्व सम्पूर्ण भारत मे मंगलवार 21 अक्तूबर को मानना ही श्रेयस्कर है। पर्व और त्योहार सनातन परम्पराओं को जीवंत रखने का माध्यम है, इनमे अगर विसंगति हो तो पर्व का उत्साह ठंडा पड़ जाता है। अतः पूर्वाग्रह का त्याग परते हुए सच्चे सनातनधर्मी होने का हमे परिचय देना चाहिए।

निष्कर्ष
आचार्य रामगोपाल शुक्ल के अनुसार सभी उपस्थित विद्वतजनों एवं संस्थाओं ने एक राष्ट्र, एक पर्व के संकल्प को दोहराते हुए, सर्वमान्य निर्णय लेते हुए घोषणा की कि शास्त्रसम्मत रूप से 21 अक्टूबर 2025 को ही महालक्ष्मी पूजन किया जाएगा। पूरे देश में 21 अक्टूबर 2025 को ही दीपोत्सव पर्व मनाया जाएगा।

अतः सभी सनातन धर्म सभाएं मंदिर, धर्माचार्य, ज्योतिषाचार्य अपने अपने प्रचार माध्यम से, सोशल मीडिया माध्यम से इस बात को प्रचारित करें, तांकी सर्वजन मे उपस्थित भ्रम का निवारण हो सके।

आचार्य सुभेष शर्मन जी, राष्ट्रीय प्रमुख, अखिल भारतीय संत समिति, धर्म समाज
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं पंचांगकर्ता, आचार्य कौशल किशोर कौशिक
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य कृष्ण दत्त, अध्यक्ष अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद
प्रसिद्ध ज्योतिषी एवं पंचांगकर्ता, पंडित सुनील जेटली, पप्पी पंचांग
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं पंचांगकर्ता, आचार्य विक्रमादित्य जी, योगाश्रम खुरेजी, दिल्ली
डॉ यशपाल शर्मा, पंचांगकर्ता एवं ज्योतिषाचार्य,
आचार्य गिरधारी लाल शर्मा, पुजारी महा संघ
श्री अरुण बंसल, अध्यक्ष, अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ
श्री रवीन्द्र गोयल, झंडेवाला देवी मंदिर
श्री भूषण लाल पाराशर, चेयरमैन, श्रीसनातनधर्म प्रतिनिधि सभा दिल्ली
श्री अशोक सचदेवा, कार्यकारी अध्यक्ष, श्रीसनातनधर्म प्रतिनिधि सभा दिल्ली
पण्डित अमित कुमार शर्मा, ज्योतिषी गाज़ियाबाद, सदस्य, अखिल भारतीय संत समिति
पण्डित राजेश सेमवाल जी पुराणाचार्य , पुजारी महा संघ
आचार्य शिवलाल त्रिपाठी
बिरला मंदिर
पंडित अरुण द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीसनातनधर्म प्रतिनिधि सभा दिल्ली पंजीकृतके आलावा राजधानी के लगभग 60 विद्वान् प्रतिनिधि उपस्थित रहें.

  • Leema

    Related Posts

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    पितृदोष की चर्चा केवल जन्मकुंडली तक सीमित नहीं है। हस्तरेखा शास्त्र की कुछ परंपराओं में हाथ के पर्वतों और रेखाओं को भी व्यक्ति के जीवन में आने वाली पारिवारिक एवं…

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पूर्वजों को याद करना केवल तस्वीर के सामने दीपक जलाना नहीं, बल्कि उनके दिए संस्कारों को अपने जीवन में उतारना भी है। धार्मिक मान्यता है कि पितरों की स्मृति में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ