बुराड़ी के चर्चित छह हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता 7 महीने बाद गिरफ्तार

दिल्ली के बुराड़ी में बहुजन समाज पार्टी (BSP) नेता चौधरी मुनव्वर हसन के पूरे परिवार की हत्या के मुख्य आरोपी साहिद उर्फ बंटी को आखिरकार दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने दबोच लिया है। साल 2017 के इस सनसनीखेज हत्याकांड में साहिद ने मुनव्वर की करोड़ों की संपत्ति हड़पने के इरादे से पहले उनकी पत्नी और बेटियों की हत्या कर उन्हें मेरठ में दफना दिया था, फिर दो बेटों को मारकर बुराड़ी की एक प्रॉपर्टी में दफनाया था।

सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि जेल में बंद मुनव्वर हसन को उसकी रिहाई के लिए भी साहिद ने ही मदद की थी और बाद में उसी ने उसे भी गोलियों से भून डाला। पुलिस जांच में सामने आया कि उसने ये पूरी साजिश दो सुपारी किलर की मदद से रची थी। जेल में बंद साहिद को सितंबर 2024 में पैरोल मिली थी, लेकिन वह समय पर सरेंडर नहीं हुआ और फरार हो गया। पुलिस की विशेष टीम ने पुराने केस अधिकारियों से जानकारी लेकर तकनीकी निगरानी शुरू की और इनपुट के आधार पर उसे उसके घर के पास जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ हत्या, अपहरण और आपराधिक साजिश के दो मामले पहले से दर्ज हैं और अब उसे पुलिस थाना बुराड़ी को सौंप दिया गया है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल