भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

नई दिल्ली (समाचार वार्ता)। उत्तरी-पश्चिमी जिले के बुराड़ी क्षेत्र स्थित भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात चोरों ने कॉलोनी से दो कारों पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि यह वारदात उस समय हुई जब पुलिस प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों में व्यस्त थी।

जानकारी के अनुसार 8 मार्च को बुराड़ी क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली प्रस्तावित थी। इसे लेकर मुखर्जी नगर थाना पुलिस रैली की सुरक्षा और तैयारियों में जुटी हुई थी। इसी दौरान 7 मार्च की रात चोरों ने मौका पाकर कॉलोनी में खड़ी दो कारों को निशाना बना लिया।

कॉलोनी के मकान नंबर 519 में रहने वाले नरेश कुमार ने बताया कि रात के समय उनकी किआ सेल्टोस कार (नंबर DL-8C-BJ-7050) चोरी कर ली गई। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने उसी कॉलोनी से हरे रंग की एक अन्य सेल्टोस कार भी चोरी कर ली।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह कॉलोनी में वाहन चोरी की पहली घटना नहीं है। कुछ दिनों पहले भी यहां से एक क्रेटा कार चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से कॉलोनी के लोग दहशत में हैं और सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

बताया जा रहा है कि चोरी की यह घटना रात करीब 1:30 बजे से 3:30 बजे के बीच की है। पीड़ितों ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करा दी है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’