मालवीय नगर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर और चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी

दिल्ली पुलिस के दक्षिण जिले की मालवीय नगर थाना टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शातिर चोर बिलाल उर्फ मिराज और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी रियाजुद्दीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की दो स्कूटी, एक मोटरसाइकिल, एक इनवर्टर बैटरी और दो टी-शर्ट बरामद की हैं। इस कार्रवाई से चार आपराधिक मामलों का पर्दाफाश हुआ है।

18 अप्रैल को एक शिकायतकर्ता ने घर से इनवर्टर और कपड़े चोरी होने की सूचना दी थी, जिसके बाद थाना मालवीय नगर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से चोर की पहचान बिलाल उर्फ मिराज के रूप में हुई, जो पहले से 12 आपराधिक मामलों में लिप्त पाया गया है। पूछताछ में उसने चोरी की दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल की जानकारी दी, जिन्हें उसने वारदातों में इस्तेमाल किया था।

बिलाल की निशानदेही पर कबाड़ी रियाजुद्दीन को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से इनवर्टर, बैटरी और चोरी के कपड़े बरामद हुए। बिलाल पेशे से ऑटो ड्राइवर है और दक्षिणी दिल्ली के कई थानों में चोरी, लूट और हथियार के मामलों में शामिल रहा है।

पुलिस टीम की इस सराहनीय कार्रवाई के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है।

  • Leema

    Related Posts

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 सिर्फ खेल का उत्सव नहीं रही, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंतता का भी बेहतरीन प्रदर्शन साबित हुई। टूर्नामेंट के दौरान हर…

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – Doctors XI ने 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 के रोमांचक फाइनल में Ministry of Civil Aviation XI (MOCA XI) को हराकर खिताब अपने नाम कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति