यमुना ट्रॉफी ऑफिसर्स कप 2025-26: रोमांचक मुकाबले में रक्षक XI की 6 रन से जीत, क्रिकेट के साथ पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदे

सीडब्ल्यूजी ग्राउंड, अक्षरधाम में खेले गए यमुना ट्रॉफी ऑफिसर्स कप 2025-26 रक्षक XI और यूपी ऑफिसर्स के बीच हुए इस हाई-स्कोरिंग मैच में रक्षक XI ने 6 रन से जीत दर्ज कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए रक्षक XI ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से एम अशरफ मीर ने 53 गेंदों पर 76 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें आक्रामक शॉट्स और बेहतरीन टाइमिंग देखने को मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी ऑफिसर्स की टीम ने जबरदस्त मुकाबला किया। रविंदर सिर ने 38 गेंदों पर 85 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर मैच को अंत तक जीवंत बनाए रखा, वहीं विनय यादव ने 53 रन जोड़कर दबाव को कम किया। बावजूद इसके, यूपी ऑफिसर्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 178 रन ही बना सकी और मुकाबला रक्षक XI के नाम रहा। रक्षक XI की गेंदबाजी में जरूरी मौकों पर विकेट निकालने की भूमिका अहम रही। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए एम अशरफ मीर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के दौरान यमुना ट्रॉफी के आयोजक राजीव ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बेहद कीमती है और इसका संरक्षण हर इंसान की जिम्मेदारी है। नदियां, हवा और हरियाली हमारे जीवन का आधार हैं, इन्हें बचाए बिना विकास की कल्पना अधूरी है। खेल जैसे बड़े मंच के माध्यम से समाज में यह संदेश पहुंचाना जरूरी है कि प्रकृति की रक्षा आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

यमुना ट्रॉफी एक बार फिर साबित करती है कि यह टूर्नामेंट सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं, बल्कि खेल के जरिए समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का मजबूत संदेश देने का माध्यम भी है।

  • Leema

    Related Posts

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    इस अवसर पर श्री कुलजीत सिंह चहल ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए कहा कि “सेवा चित्र” के माध्यम से विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और रचनात्मक अभिव्यक्ति में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन