वारदात से पहले ही गिरफ्तार हुआ शाजेब, पुलिस ने पकड़ा बटनदार चाकू सहित

पूर्वी दिल्ली के पाटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस की मुस्तैदी ने एक संभावित आपराधिक वारदात को समय रहते टाल दिया। 4 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे, जब हेड कांस्टेबल मणि राम तोमर और कांस्टेबल असतेन्दर इलाके में गश्त कर रहे थे, तो रोड नंबर 56 के पास मारुति शोरूम के समीप एक युवक संदिग्ध हालात में घूमता नजर आया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन सतर्क जवानों ने उसे पीछा कर पकड़ लिया।

पकड़े गए युवक की पहचान शाजेब उर्फ साजू (उम्र 27) के रूप में हुई, जो दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में किराए पर रहता है और मूल रूप से गाजियाबाद के भोपुरा का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक बटन से चलने वाला चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने कबूला कि वह रोड नंबर 56 के पास लूट की नीयत से मौजूद था, लेकिन पुलिस की सक्रियता से वारदात से पहले ही पकड़ा गया।

शाजेब नशे का आदी है और पहले भी उस पर 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य

    नई दिल्ली।राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक और आस्था के प्रमुख केंद्र मरघट वाले हनुमान मंदिर को अब एक भव्य धार्मिक कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस महत्वाकांक्षी योजना…

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार