वैश्विक मंच पर भारत का दम—अमेरिका में डॉ. नीरज जैन का प्रभावशाली प्रदर्शन, इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया देश का मान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की चिकित्सा विशेषज्ञता का एक बार फिर लोहा मनवाते हुए प्रसिद्ध स्पाइन और रीजनरेटिव मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नीरज जैन ने अमेरिका में आयोजित प्रतिष्ठित WIRM World Congress 2026 में देश का प्रतिनिधित्व किया। यह सम्मेलन 23 से 25 अप्रैल 2026 तक San Francisco में आयोजित हुआ, जहां दुनियाभर के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

डॉ. जैन ने “Enhancing Minimally Invasive Surgery with Orthobiologics” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए आधुनिक चिकित्सा तकनीकों में भारत की बढ़ती भूमिका को प्रभावी ढंग से सामने रखा। उनके इस संबोधन को अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा समुदाय से व्यापक सराहना मिली।

इसके अलावा उन्होंने “Regenerative Medicine Around the Globe” विषय पर आयोजित राउंड टेबल चर्चा में अंतरराष्ट्रीय पैनलिस्ट के रूप में हिस्सा लिया और WIRM-India चेयर के रूप में “WIRM Global Chapters – Growth, Leadership & Impact” पर भी अपने विचार साझा किए।

यह सम्मेलन रीजनरेटिव मेडिसिन, प्रिसिजन मेडिसिन और एंटी-एजिंग जैसे उभरते क्षेत्रों का केंद्र रहा, जहां डॉ. जैन ने न सिर्फ भारत का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि वैश्विक स्तर पर नए अकादमिक और पेशेवर संबंध भी स्थापित किए।

Yashoda Medicity से जुड़े डॉ. नीरज जैन वर्तमान में WIRM-India चैप्टर के चेयर भी हैं और लगातार भारत को वैश्विक चिकित्सा मंच पर मजबूत पहचान दिला रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि भारत के चिकित्सा क्षेत्र के लिए भी गर्व का प्रतीक है।

  • Leema

    Related Posts

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी