शातिर चोर गिरफ्तार, सोने के गहने व मोटरें बरामद, 7 चोरी के केस सुलझे

नई दिल्ली। केंद्रीय जिले के पटेल नगर थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात, पानी की मोटरें और एक आधार कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में दर्ज सात चोरी और सेंधमारी के मामलों का खुलासा हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 जून 2025 को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर से कुछ अज्ञात लोग तीन सोने की अंगूठियां और अन्य सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए हैं। मामला दर्ज होते ही पटेल नगर थाने की एक विशेष टीम बनाई गई, जिसमें एसआई महेश, एचसी मुकेश, एचसी निकेश, कॉन्स्टेबल भूपेंद्र और कॉन्स्टेबल दिलीप शामिल थे। इस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सुमित कुमार कर रहे थे।

पुलिस टीम ने इलाके के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की और साथ ही गुप्त सूचनाओं के आधार पर मैनुअल इंटेलिजेंस को भी सक्रिय किया। इसी क्रम में एक गुप्त सूचना के आधार पर 23 जून को आरोपी मनीष को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मनीष ने अपना गुनाह कबूल कर बताया कि वह नशे की लत को पूरा करने और जल्दी पैसे कमाने के लिए चोरी करता था।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक आधार कार्ड, एक सोने की अंगूठी, तीन सोने की नथ, और दो पानी की मोटरें बरामद की गईं। पुलिस ने बताया कि मनीष के खिलाफ पटेल नगर थाने में दर्ज कुल 7 चोरी और सेंधमारी के मामलों की गुत्थी सुलझ गई है। सभी मामलों में कार्रवाई जारी है और आगे की जांच की जा रही है।

डीसीपी सेंट्रल, श्री निधिन वलसन (IPS) ने बताया कि इलाके में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस सतर्क है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। जनता से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

  • Leema

    Related Posts

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश