शाहदरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: कुख्यात ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, 7 चोरी की बाइकें बरामद

नई दिल्ली: शाहदरा जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने दोपहिया वाहनों की लगातार हो रही चोरियों पर कड़ा प्रहार करते हुए एक शातिर ऑटो लिफ्टर को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 चोरी की बाइकें और स्कूटी बरामद कर 7 अलग-अलग मामलों का खुलासा कर दिया है। पकड़ा गया आरोपी फुरकान उर्फ गोलू पहले भी चोरी, झपटमारी और लूट के 13 मामलों में शामिल रह चुका है।

शाहदरा जिले में हाल के दिनों में बढ़ती बाइक चोरी की वारदातों को देखते हुए पुलिस ने जगह-जगह सादी वर्दी में टीम तैनात कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फुरकान उर्फ गोलू नामक शख्स चोरी की टीविएस अपाचे बाइक पर महाराजा सूरजमल रोड होते हुए कड़कड़डूमा कोर्ट की तरफ जाने वाला है। इस सूचना पर पुलिस ने एमटीएनएल ऑफिस के पास जाल बिछाकर उसे रंगे हाथ दबोच लिया। जांच में पकड़ी गई अपाचे बाइक भी 13 जुलाई को मानसरोवर पार्क थाना क्षेत्र से चोरी पाई गई।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने शाहदरा और पूर्वी दिल्ली के इलाकों से कई बाइकें चुराई हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नंद नगरी के मिट्टी पार्क इलाके और सीमापुरी के मीना मार्केट से 6 और चोरी की बाइकें बरामद कीं, जिनमें एक्टिवा, एनटॉर्क स्कूटी, रॉयल एनफील्ड बुलेट, केटीएम ड्यूक और हीरो स्प्लेंडर प्लस शामिल हैं।

आरोपी फुरकान ने बताया कि वह बाबरपुर का रहने वाला है और उसने 8वीं तक पढ़ाई की थी। पिता की मौत के बाद परिवार की माली हालत बिगड़ने पर उसने पढ़ाई छोड़ दी और गलत संगत में पड़कर झपटमारी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा। उसने कबूला कि वह स्मैक और शराब की लत पूरी करने और आसानी से पैसा कमाने के लिए बाइक चोरी करता था और आसपास के इलाकों में बेच देता था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से और भी चोरियों का सुराग निकालने में जुटी है और संभावना है कि उससे और भी वारदातें खुल सकती हैं।

  • Leema

    Related Posts

    सम्मेलन ने भारत को स्वास्थ्य नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ किया है : प्रो. (डॉ.) हेमा चौधरी डीन

    (एआई आधारित स्वास्थ्य सेवाओं पर के. आर. मंगलम विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सिंगापुर, आयरलैंड, मलेशिया, आईआईटी, नाइपर तथा 40 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से कुल 535 प्रतिनिधियों…

    प्रकृति केवल हमारे हमारे अस्तित्व का आधार है: सुभाष चंदर यादव, आईएफएस

    ( के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय में ‘पृथ्वी पल्स 1.0’ का भव्य एवं सफल आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश का सशक्त माध्यम । उद्घाटन सत्र के पश्चात्, सभी गणमान्य अतिथियों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सम्मेलन ने भारत को स्वास्थ्य नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ किया है : प्रो. (डॉ.) हेमा चौधरी डीन

    सम्मेलन ने भारत को स्वास्थ्य नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ किया है : प्रो. (डॉ.) हेमा चौधरी डीन

    प्रकृति केवल हमारे हमारे अस्तित्व का आधार है: सुभाष चंदर यादव, आईएफएस

    प्रकृति केवल हमारे हमारे अस्तित्व का आधार है: सुभाष चंदर यादव, आईएफएस

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    शाहदरा में बड़ी कार्रवाई: 1500 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

    शाहदरा में बड़ी कार्रवाई: 1500 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

    “घबराएं नहीं, सही कदम उठाएं”—श्रमवीर उत्सव में मजदूरों को सिखाया गया जीवन बचाने का मंत्र

    “घबराएं नहीं, सही कदम उठाएं”—श्रमवीर उत्सव में मजदूरों को सिखाया गया जीवन बचाने का मंत्र

    बचपन में सही शिक्षा और कानून की समझ मिले तो बच्चे कभी भटकते नहीं”—DCP आर.पी. मीणा 

    बचपन में सही शिक्षा और कानून की समझ मिले तो बच्चे कभी भटकते नहीं”—DCP आर.पी. मीणा